फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: विशाल के घर की पुलिस ने ली तलाशी, जुटाए सबूत, कपड़े किए जब्त

Tue, 10 Jun 2025 03:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राज कुशवाह का पैतृक गांव रामपुर, गाजीपुर के समीप है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि राज अपने पैतृक गांव में सोनम को छुपाकर रखना चाहता था। इसके चलते उसने अपनी मां और बहन को भी इंदौर बुला लिया था। 
विज्ञापन
सोनम और राजा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी विशाल चौहान को लेकर नंदबाग स्थित उसके घर शिलांग और इंदौर पुलिस पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। आरोपी ने शिलांग में हत्या के समय जो कपड़े पहने थे, उसे जब्त किए। इसके अलावा यात्रा के टिकट, राज द्वारा दिये गए फोन सहित अन्य चीजें जब्त की। पुलिस उस सबूतों को अपनी चार्ज शीट में शामिल करेगी और कोर्ट में भी पेश करेगी,ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलवा सके।

 

मंगलवार को आरोपी विशाल उर्फ विक्की के घर पुलिस उसे लेकर आई और डेढ़ घंटे तक घर की तलाशी ली। वहां से आरोपी की निशानदेही पर सबूत जुटाए। इसके अलावा घर के पास बने मैदान तक भी पुलिस अफसर पहुंचे और वहां कुछ खोजबीन की। आरोपियों के हत्या के बाद हथियार शिलांग में ही खाई में ही फेंक दिया था।

 

विशाल को राखी बांधती है राज की बहन

विशाल उर्फ विक्की राज कुशवाह का पक्का दोस्त है। राज की बहन सुहानी विक्की को भी राखी बांधती है। राज के कहने पर ही विक्की हत्या के लिए तैयार हो गया था। उसने अपने दो अन्य साथियों को भी इसके लिए तैयार किया था। विशाल रैपिडो बाइक चलाता है,जबकि तीसरा आरोपी आकाश राजपूत बेरोजगार है। वह पैसे के चक्कर में हत्या के लिए राजी हो गया था।

 

अपने पैतृक गांव में छुपाकर रखना चाहता था सोनम को

 

राज कुशवाह का पैतृक गांव रामपुर, गाजीपुर के समीप है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि राज अपने पैतृक गांव में सोनम को छुपाकर रखना चाहता था। इसके चलते उसने अपनी मां और बहन को भी इंदौर बुला लिया था, लेकिन गांव पहुंचने से पहले पुलिस ने राज व अन्य आरोपियों को उठा लिया। इसके बाद सोनम ने भी गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया।

 

राज की बहन ने कहा-हमारे सामने सोनम को दीदी बोलता था

 

राज की बहन सुहानी ने कहा कि राज हत्या कर नहीं सकता। उसे सोनम ने उकसाया होगा। जब वह दफ्तर में काम करता था और हम काॅल लगाते थे तो कहता था कि सोनम को दीदी से संबोधित कर हमें कहता था उन्होंने कुछ काम बताए है। वह कर रहा हुं। हमें कभी नहीं लगा कि सोनम और राज एक दूसरे को चाहते है। राज की पगार पंद्रह हजार रुपये थी। सोनम राज के खर्चे उठाती थी। उसे नए कपड़े दिलवाती थी। राजा की हत्या के बदले पैसे देने का वादा भी सोनम ने किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें