फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: पहले लगाए खूब आरोप, सोनम गिरफ्तार हुई तो गोविंद ने मांग ली शिलांग पुलिस सेे माफी

Wed, 18 Jun 2025 06:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा के शव को उसका भाई विपिन इंदौर लेकर आ गया, लेकिन सोनम के नहीं मिलने के कारण गोविंद शिलांग में ही रुका रहा। गोविंद  लगातार मीडिया में आरोप लगाता रहा कि सोनम की खोज पुलिस सिर्फ खाई में कर रही है। जिन लोगों पर शंका है। उनसे वह पूछताछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
सोनम का भाई गोविंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में लापता राजा और सोनम को खोजने में देरी को लेकर सोनम के भाई गोविंद ने शिलांग पुलिस पर खूब आरोप लगाए थे। अफसरों की काॅल रिकार्डिंग भी वायरल की, लेकिन जब पुलिस ने सोनम को ही हत्या के लिए जिम्मेदार माना तो भाई गोविंद को भी आरोप लगाने के लिए माफी मांगना पड़ी। बाकायदा गोविंद ने अफसरों को माफीनामे का ई मेल किया है। अब पुलिस भी दोनों के परिजनों से पूछताछ के लिए इंदौर आई है। गोविंद को भी शिलांग बुलाया गया है। अब गोविंद के माफी मांगने का खुलासा किया है।

 

23 मई को शिलांग में राजा और सोनम रघुवंशी लापता हो गए थे तो इंदौर से दोनों के भाई विपिन और गोविंद शिलांग पहुंचे थे। जांच में देरी होने पर दोनों ने शिलांग पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया और स्थानीय लोगों द्वारा लूट और अपहरण करने की बात भी कही थी। दोनो शिलांग पुलिस पर अविश्वास वक्त करते हुए सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे थे। राजा का शव 2 जून को मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।

 

राजा के शव को उसका भाई विपिन इंदौर लेकर आ गया, लेकिन सोनम के नहीं मिलने के कारण गोविंद शिलांग में ही रुका रहा। गोविंद तब लगातार मीडिया में आरोप लगाता रहा कि सोनम की खोज पुलिस सिर्फ खाई में कर रही है। जिन लोगों पर शंका है। उनसे वह पूछताछ नहीं कर रही है,जबकि शिलांग पुलिस ने राजा की हत्या में सोनम के शामिल होने का सुराग मिलने के बाद अलग दिशा में जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

इस बीच लगातार शिलांग पुलिस पर आरोप लगे। उसे अक्षम बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री अमित शाह से भी चर्चा कर ली, लेकिन आठ जून की रात शिलांग पुलिस ने इंदौर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया तो सोनम भी गाजीपुर में मिल गई। राजा के परिजनों ने इसके बाद शिलांग पुलिस ने माफी मांग ली, लेकिन गोविंद  तब गाजीपुर में ही था। गोविंद ने अमर उजाला से चर्चा में बताया कि उन्होंने भी शिलांग पुलिस से माफी मांगी है। वरिष्ठ पुलिस अफसरों को माफी का मेल भी किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें