बुर्का अपने साथ नहीं लाई थी सोनम
सोनम रघुवंशी और तीनों युवकों ने बंद पार्किंग यार्ट में राजा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सोनम बुर्का पहन कर फरार हो गई थी, लेकिन सोनम बुर्का अपने साथ नहीं लाई थी। उसके लिए बुर्का विशाल अपने साथ लाया था।
हत्यारों को वीडियो भी वायरल
जिस पर्यटक के मोबाइल में राजा और सोनम कैद हुए थे। उसके कैमरे में राजा हत्याकांड के आरोपी विशाल, आकाश और आनंद भी कैद हो गया। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। कैमरा देख सबसे पीछे चल रहा आरोपी चेहरा छुपाने की कोशिश करता रहा। यह वीडियो भी डबल डेकर रुट पर चढ़ाई करते समय का है। तीनों आरोपी राजा और सोनम से कुछ आगे थे। यह वीडियो शिलांग पुलिस ने अपनी जांच में भी शामिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...