फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshir Case: राजा रघुवंशी मामले में सोनम की जमानत पर बुधवार को सुनवाई, जमानत रद्द करने की मांग

Tue, 02 Jun 2026 10:46 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर फैसला अभी अधर में है। मेघालय हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जमानत का विरोध करते हुए उसे मामले की मुख्य साजिशकर्ता बताया है। अब 3 जून को इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय कोर्ट में राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर सुनवाई जारी है। 1 जून की सुनवाई में मेघालय सरकार व पुलिस ने जमानत मंजूर करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए अपना पक्ष रखा। अब 3 जून को होने वाली सुनवाई में सोनम के वकील अपना पक्ष रखेंगे। सोनम फिलहाल अपने पिता के साथ शिलांग के एक होटल में रह रही है। उसे इंदौर आने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


पिछली सुनवाई में सरकार के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस हत्याकांड में सोनम मुख्य आरोपी है। योजना बनाने से लेकर वह मौके पर मौजूद थी। अपना अपराध वह कबूल भी कर चुकी है। सिर्फ प्रकरण दर्ज करते समय हुई टाइपिंग की गलती की वजह से उसे जमानत नहीं दी जा सकती।
 

वह जेल से बाहर रहेगी तो केस प्रभावित हो सकता है। कोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मामले में ट्रायल जारी है। इस कारण उसकी जमानत खारिज की जानी चाहिए। अब सोनम की जमानत को लेकर बुधवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

 

उधर, इस हत्याकांड से जुड़े सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन साथियों ने भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन चारों को जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।

आपको बता दें कि पिछले साल जून में सोनम, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान ने इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और शव को खाई में फेंक दिया था। हत्या के 17 दिन बाद पुलिस को राजा का शव मिला था। इसके बाद पुलिस की जांच तेज हो गई थी और इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को इंदौर से और सोनम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें