फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Murder Case: विपिन ने कहा-सोनम के खाते में 30-40 लाख रुपये न डूबे, इसलिए भाई गोविंद कर रहा मदद

Wed, 23 Jul 2025 12:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विपिन ने कहा कि सोनम के भाई गोविंद ने उनके परिवार को धोखा दिया है। पहले उसने कहा कि वह राजा के परिवार के साथ है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाएगा, लेकिन अब उसने सोनम के लिए वकील हायर करने की तैयारी कर ली है। गोविंद इस बात को भी स्वीकार नहीं रहा है।
 
विज्ञापन
सोनम का भाई गोविंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में अब पुलिस चार्जशीट पेश करने वाली है और मामले की सुनवाई भी शुरू होगी। इस मामले में राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोप लगाया है कि सोनम को उसका भाई गोविंद मदद कर रहा है। इस केस में उसने वकील हायर किए हैं। गोविंद की कंपनी के 30-40 लाख रुपये सोनम के खाते में हैं। वह पैसा न डूबे, इसिलए वह सोनम को छुड़वाना चाहता है।

 

विपिन ने कहा कि भाई गोविंद ने उनके परिवार को धोखा दिया है। पहले उसने कहा कि वह राजा के परिवार के साथ है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाएगा, लेकिन अब उसने सोनम के लिए वकील हायर करने की तैयारी कर ली है। गोविंद इस बात को भी स्वीकार नहीं रहा है, लेकिन हमारे पास इसकी पुख्ता जानकारी है।

शिलांग जाएगा परिवार

भाई विपिन ने कहा कि उनका परिवार शिलांग के सोहरा इलाके में जाकर राजा की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करेगा। विपिन ने कहा कि जिस खाई से राजा का शव मिला है। वहां पर वे जाकर पूजा कराएंगे। आपको बता दे कि इंदौर के राजा रघुवंशी की उसकी पत्नी सोनम ने चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह इंदौर आकर छुप गई थी। पुलिस ने गाजीपुर से सोनम को गिरफ्तार किया, जबकि चार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार हुए।

 

ग्रुप से भी गोविंद को निकाला

राजा रघुवंशी के परिजनों ने एक ग्रुप बनाया है। उसमें उन्होंने गोंविद को भी जोड़ा था, लेकिन बुधवार को एडमिन ने गोंविद को ग्रुप से रिमूव कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें