फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: प्रॉपर्टी में निवेश ले डूबा, करोड़ों रुपए ठगकर दुबई भागा अहमद, देशभर में लोग ढूंढते रहे अपने प्लॉट

Fri, 07 Feb 2025 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: 50 हजार रुपए का फरार इनामी भूमाफिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच इंदौर ने की कार्यवाही, देशभर में दर्ज हैं केस। 
 
विज्ञापन
अहमद जिवानी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीनों में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले अहमद जिवानी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे क्राइम ब्रांच के द्वारा पकड़ा गया है। इंदौर में उस पर कई केस दर्ज हैं। देश के कई जिलों में उस पर केस दर्ज हैं और वह सैकड़ों लोगों को चूना लगा चुका है। इंदौर में फोनिक्स इन्फ्रा के नाम से वह जमीनों में निवेश की कंपनी चलाता था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। 
विज्ञापन


नागपुर का रहने वाला है अहमद
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अहमद जिवानी पिता अब्दुल जिवानी उम्र 48 वर्ष कई अपराधों में फरार चल रहा था। वह करीमाबाद सोसाइटी नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है। हमें उसकी सूचना मिली जिस पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। 

फोनिक्स इन्फ्रा कंपनी में किया फर्जीवाड़ा
अहमद ने फोनिक्स इन्फ्रा कंपनी में अपने भूमाफिया साथियों के साथ मिलकर कई आवासीय प्रोजेक्ट लांच किए। उसने कॉलोनी नैचरल वैली ग्राम बेटमा खुर्द, मोहना एवं शामली में निर्मित आवासीय कॉलोनी में भूखण्ड दिखाकर अनुबंध कर करोड़ों रुपए जमा करवा लिए। लोगों द्वारा रुपए जमा करने के बाद भी उनकी रजिस्ट्री नहीं कराई गई और धोखाधड़ी की गई। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में केस दर्ज हुए। उक्त समस्त अपराधों में आरोपी फरार चल रहा था और काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न अपराधों में पुलिस के द्वारा 50 हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन


दुबई में काटी फरारी
अहमद पर थाना विजयनगर, कनाड़िया, बेटमा, किशनगंज इंदौर, सीताबर्डी नागपुर, अम्बाड नासिक, एमपी नगर भोपाल, तेलीबांदा रायपुर में केस दर्ज हैं। फरारी के दौरान आरोपी ने शारजाह (दुबई), नागपुर, हैदराबाद, नासिक, दिल्ली, मुंबई और कई अन्य जगह पर फरारी काटी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें