फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: प्रभाष जोशी की पुस्तक "विनोबा दर्शन" का लोकार्पण कल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आएंगे

Sat, 02 Mar 2024 10:17 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुस्तक पर संवाद प्रसंग भी आयोजित किया गया है। कई वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और साहित्यकार कार्यक्रम में अपने विचार रखेंगे।
 
विज्ञापन
विनोबा भावे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर प्रेस क्लब और प्रभाष परम्परा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में कल तीन मार्च शाम पांच बजे पुस्तक विनोबा दर्शन के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम एमजी रोड स्थित इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में होगा। यह पुस्तक 1960 में विनोबा भावे के इंदौर प्रवास पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी द्वारा की गई रिपोर्टिंग पर आधारित है। पुस्तक का नाम विनोबा दर्शनः विनोबा के साथ उनतालीस दिन है। इसका संपादन मनोज मिश्र ने किया है और संचयन कमलेश सेन के द्वारा किया गया है। लोकार्पण के साथ संवाद प्रसंग में भी है जिसमें शहर के प्रमुख नागरिक आमंत्रित हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा रहेंगे। अतिथि वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय हैं। वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग और गांधीवादी चिंतक अनिल त्रिवेदी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें