फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Carbide: पीथमपुर में यूका का जहरीला कचरा जलना शुरू, चूना मिलाकर भस्मक में डाले गए 9-9 किलो के पैकेट

Fri, 28 Feb 2025 04:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कोर्ट के निर्देशानुसार कुल 30 टन कचरा जलाने का ट्रायल रन पीथमपुरा में किया जा रहा है। इसके तहत कचरा जलाना शुरू हो गया है। इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 500 से अधिक पुलिसकर्मी और दो एम्बुलेंस तैनात की गईं हैं।
विज्ञापन
जलाया जा रहा जहरीला कचरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पीथमपुर में दोपहर  बाद यूनियन कार्बाइड का कचरा जलना शुरू हो गया। तीन दिन में दस टन कचरा जलाया जाएगा। दो भस्मकों में 800 और 1200 डिग्री तापमान  रखा गया और उसमें कचरा जलाया गया। उसमें से जो राख बचेगी। उससे पीथमपुर के ही रामकी प्लांट में लैंडफिल किया जाएगा। 30 टन के ट्रायल रन की रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुति की जाएगी। संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा कि कचरा जलाने के दौरान परिणामों का आंकलन किया गया। निष्पादन के दौरान कोई समस्या नहीं आई तो प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। हाईकोर्ट के निर्देशों में भी यही उल्लेख है।

विज्ञापन




इसके पहले कचरा जलाने की प्रोसेस सुबह दस बजे शुरू हो गई थी। कचरे के साथ चूने को मिक्स कर 9-9 किलो के पैकेट बनाए गए हैं। चूने के जरिए जहर के असर को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह से ही  भस्मक को वार्म अप किया गया।  900 डिग्री से ज्यादा तापमान होने के बाद कचरा भस्मक में डाला गया।  कंपनी के समीप के गांव और आसपास के क्षेत्र में 500 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात  किए गए हैं। दो एम्बुलेंस भी गांव में घूम रही हैं।

कोर्ट के निर्देश पर कुल 30 टन कचरा जलाया जाएगा। इस ट्रायल रन की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। उसके बाद बचा कचरा जलाया जाएगा। कुल 337 टन कचरा भोपाल से इंदौर तक 12 कंटेनरों में लाया जा चुका है। 57 दिनों से यह कंटेनर पीथमपुर में रखे गए हैं। फिलहाल पांच कंटेनरों को खोला गया है। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कचरा जलाने की प्रोसेस जारी है। दस टन कचरे के निपटान में तीन दिन का समय लगेगा। हाईकोर्ट के तय मापदंडों के अनुसार कचरे का ट्रायल रन किया जा रहा है।
विज्ञापन



पटवारी बोले- जांच में कैंसर न मिला तो सार्वजनिक माफी मांगूंगा
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट निपटान मामले पर कहा, "यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर सरकार कोर्ट का बहाना बना रही है... यदि सरकार इस कचरे को उठाकर वहां (इंदौर के पीथमपुरा) लेकर गई तो इसका अर्थ है कि इसके पीछे सरकार और सरकारी नेताओं के आर्थिक हित छिपे हुए थे। इंदौर शहर ने लगातार उन्हें (भाजपा को) सांसद दिए, विधायक दिए और महापौर दिए लेकिन भाजपा ने इसके बदले भावी पीढ़ी को कैंसर दिया है। मैं स्थानीय नेताओं और प्रशासन को चुनौती देता हूं। रामकी कंपनी के आस-पास के 10 किलोमीटर के भू-जल की जांच कीजिए और देखिए कि उसमें कैंसर के तत्व हैं या नहीं... मैं इंदौर शहर से आग्रह करता हूं कि आपने अपना मत भाजपा को दिया, जिन्होंने इसके बदले आपको कोरोना काल के दौरान यातनाएं दीं, कैंसर का कचरा दिया, भ्रष्टाचार का जहर दिया। हम अपना दायित्व निभाएंगे, लेकिन आपका सहयोग चाहिए। 10 किलोमीटर के भू-जल की जांच की जाए अगर उसमें कैंसर के तत्व नहीं मिलेंगे तो मैं सार्वजनिक माफी मांगूगा।"


जीतू के बयान पर सीएम बोले- ये जहर कांग्रेस की देन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार किया है। उनका कहना है कि जीतू पटवारी की जितनी समझ है वे उसके अनुसार काम कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को देखा है। ये जहर कांग्रेस की देन है। उन्होंने बीमारियां फैलाईं। गैस हादसा कांग्रेस की सरकार के समय हुआ। ये उनकी लापरवाही थी। घटना के बाद यहां कचरा छोड़कर चले गए। इस पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें