फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 01 Dec 2022 03:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सात मील रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।  डबल चौकी निवासी 37 वर्षीय युवक दशरथ  मीणा चोइथराम सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था। वह वहां मुनीम का काम करता था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलसुबह मंडी में काम शुरू होने के कारण दशरथ  रात को ही मंडी में आ जाता था।  रोज की तरह मंडी के लिए वह बाइक से रवाना हुआ था। इसी बीच सात मिल रोड  पर हादसे का शिकार हो गया। लोडिंग पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टक्कर मारने के बाद युवक को घसीट कर ले गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दशरथ के मोबाइल से परिजनों को कॉल  लगा कर हादसे की जानकारी दी। मौके पर पुलिस भी गई। लोगों ने बताया कि पहले दशरथ को एक गाड़ी ने टक्कर मारी थी। उसकी टक्कर से वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। पीछे तेज गति से चल रहे  पिकअप वाहन ने बाइक पर गाड़ी चढ़ा दी।वाहन आलू से भरा हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

नहीं मिला वंदना हत्याकांड का सुराग

 चार दिन पहले एरोड्रम रोड क्षेत्र में हुई वंदना रघुवंशी की हत्या का सुराग पुलिस को नहीं मिलता है।इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला देह व्यापार संचालित करती थी। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली ताकि कोई सुराग मिले लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें