फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसे लोग

Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पहले स्थानीय रहवासी प्रयास करते रहे फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसे लोग - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार शाम तुकोगंज थाना क्षेत्र की शिवम बिल्डिंग की लिफ्ट में छह लोग फंस गए। पहले स्थानीय रहवासी प्रयास करते रहे फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तकनीकी लोगों की मदद लेकर पुलिसकर्मियों ने काफी देर से परेशान हो रहे लोगों को लिफ्ट से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। लिफ्ट क्यों रुक गई यह अभी तक ज्ञात नहीं हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी तुकोगंज के निर्देशानुसार बीट के पुलिसकर्मी आरक्षक रामकृष्ण पटेल, आरक्षक राजवीर, आरक्षक राहुल विमल, और आरक्षक देवचंद मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि लिफ्ट में कुछ खराबी आ जाने के कारण शिवम रेसीडेंसी की चौथी मंजिल पर लिफ्ट में कुछ लोग फंसे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने वहां उपस्थित अन्य लोगों की सहायता से त्वरित कार्यवाही कर उन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की संवेदनशीलता एवं तत्परता पूर्वक कार्यवाही पर सुरक्षित निकले लोगों ने तारीफ की और पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें