फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palash Smriti Controversy: शूट पर भी स्मृति के परिजनों को ले जाते थे पलाश, सांगली में भी की थी फिल्म शूट

Fri, 28 Nov 2025 01:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुछाल परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक स्मृति का सांगली शहर से भावनात्मक लगाव है। इसे देखते हुए पलाश ने अपनी फिल्म काम चालू है कि शूटिंग सांगली में भी कर चुके थे। शूटिंग के दौरान श्रीनिवास मंधाना भी अक्सर मौजूद रहते थे। 
विज्ञापन
सांगली में कर चुके है पलाश फिल्म शूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म डायरेक्टर पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी भले ही टल गई हो, लेकिन पलाश के परिजनों को उम्मीद है कि जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा अौर शादी की नई डेट तय होगी, लेकिन शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना की तरफ से या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। पलाश की मां अमिता ने मीडिया से कहा कि शादी टालने का फैसला पलाश का था, क्योकि वे स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना के बीमार होने के कारण काफी दुखी थे।

विज्ञापन



 

मुछाल परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक स्मृति का सांगली शहर से भावनात्मक लगाव है। इसे देखते हुए पलाश ने अपनी फिल्म काम चालू है कि शूटिंग सांगली में भी कर चुके थे। शूटिंग के दौरान श्रीनिवास मंधाना भी अक्सर मौजूद रहते थे। इस फिल्म में अभिनेता राजपाल यादव मुख्य भूमिका में है। फिल्म के निर्देशक और लेखक पलाश मुछाल थे। इस फिल्म बेसलाइन स्टूडियो भी जुड़ा है।

 

पिता हुए ठीक, लेकिन शादी की नई डेट नहीं

स्मृति मंधाना की 23 नवंबर को होने वाली शादी टल गई। इसकी वजह थी स्मृति के पिता का बीमार होना। अब उनकी तबियत ठीक हो चुकी है, लेकिन शादी की नई डेट का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। स्मृति द्वारा सगाई, हल्दी, महिला संगीत के फोटो सोशल मीडिया से हटाने पर तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी है। इसे पलाश के परिवार ने गलत बताया है, लेकिन स्मृति की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें