फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Report: आसमान छू रहा श्रीनगर से वापसी का हवाई किराया, एक आदमी का टिकट दोगुना हुआ

Sat, 26 Apr 2025 10:55 AM IST
अभिषेक चेंडके श्रीनगर से अभिषेक चेंडके @ अमर उजाला

सार

Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर जाने की योजना बना रहे लोगों और वहां पहले से मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है। लोग जल्द से जल्द वापस अपने घर लौटना चाहते हैं। हालांकि, हवाई किराये में बेतरतीब वृद्धि उनके लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन
पहलगाम हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद कश्मीर में फंसे लोग अब अपने अपने शहरों की तरफ लौट रहे हैं। इस बीच लैंड स्लाइड के कारण जम्मू हाईवे पांच दिनों से बंद था। उसे आंशिक रूप से खोला जा रहा है। ज्यादातर पर्यटक ट्रैफिक जाम में फंसने का जोखिम उठाने के बजाए उड़ानों से अपने घरों की तरफ लौटने का विकल्प चुन रहे हैं। शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन जैसी भीड़ थी। सामान की जांच से लेकर बोर्डिंग तक के लिए लंबी-लंबी कतारें दिखाई दीं। यात्री फ्लाइट छूटने के डर से तय बोर्डिंग समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंच रहे थे।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
इंदौर तक का किराया हुआ डबल
श्रीनगर से पर्यटकों की फ्लाइट की बुकिंग का दवाब बढ़ने का फायदा भी एयरलाइंस कंपनियों ने खूब उठाया। श्रीनगर से दिल्ली तक का किराया हमले के दूसरे दिन 25 हजार तक पहुंच गया था। सरकार ने कंपनियों को किराया सामान्य रखने के लिए कहा, लेकिन कंपनियों ने आपदा में अवसर खोजने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। मध्य प्रदेश के एक पर्यटक विश्वास बोराडे ने बताया कि श्रीनगर से इंदौर तक के दो टिकट उन्होंने 38 हजार में खरीदे, जबकि जाते समय 18 हजार में दो टिकट मिले थे।

पढ़ें: पाकिस्तान से आए ये लोग वापस नहीं जाएंगे, सांसद के बयान ने चौंकाया, बोले- सरकार देगी नागरिकता
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़ जैसे श्रीनगर के निकटवर्ती शहरों का हवाई किराया ही 10 से 15 हजार प्रति यात्री लग रहा था। उधर, इस हमले के बाद कश्मीर के पर्यटन सेक्टर को भी नुकसान हो रहा है। होटल, वाहनों की बुकिंग धड़ाधड़ कैंसिल हो रही है। डल झील की हाउस बोट के वाहिद वाणी ने बताया कि हाउस बोट की  80 प्रतिशत बुकिंग कैंसल हो चुकी हैं। झील में 1220 हाउस बोट हैं और हजारों परिवारों को इससे रोजगार मिलता है। यहां तैरता मीना बाजार है। शिकारों पर दुकानें सजती हैं। 2 हजार से 15 हजार तक हाउस बोट का किराया होता है। इस सीजन में भी जून तक बुकिंग थी, लेकिन अब सब धीरे धीरे कैंसल होने लगी हैं। डर के कारण पर्यटक अब यहां आना नहीं चाहते।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें