फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: एनआरआई महिला से विमान में छेड़छाड़, केस दर्ज, उदयपुर से इंदौर आ रही थी पीड़िता

Sun, 19 Nov 2023 07:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) राजेश दंडोतिया ने कहा कि यह मामला बृहस्पतिवार का है। अमेरिका से उदयपुर होते हुए इंदौर पहुंची एक एनआरआई महिला ने आरोप लगाया है कि उड़ान (फ्लाइट) में एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक एनआरआई महिला से विमान में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह उदयपुर से जा रही थी तब विमान में सहयात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इंदौर पहुंचने के बाद उसने यहां एरोड्रम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) राजेश दंडोतिया ने कहा कि यह मामला बृहस्पतिवार का है। अमेरिका से उदयपुर होते हुए इंदौर पहुंची एक एनआरआई महिला ने आरोप लगाया है कि उड़ान (फ्लाइट) में एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता अमेरिका में रहती है और वहां ट्रेनी पायलट है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें