फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रविवार से खुलेगा शहर मेें नया 190 एकड़ में फैला एडवेंचर पार्क, एंट्री फीस होगी दस रुपये

Sat, 01 Jul 2023 12:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पार्क में स्टे की व्यवस्था भी की गई है। इसका शुल्क वन समिति तय करेगी। संभवत: एक हजार रुपये में एक दिन यहां स्टेे की सुविधा रहेगी। रुकने के लिए मिट्टी के मकान बनाए गए है। इसके अलावा जो पर्यटक समूह में आते है, वे नाश्ता और लंच भी आर्डर कर सकते है। 
विज्ञापन
उमरीखेड़ा में नया पिकनिक स्पाॅट। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौरवासियों को रविवार से एक और टूरिस्ट स्पाॅट की सौगात मिलेगी। उमरीखेड़ा में 190 एकड़ में तैयार एडवेेंचर पार्क रविवार से खुलने जा रहा है। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग इसे सालभर से विकसित कर रहा था। इसका प्रवेश शुल्क दस रुपयेे होगा। वाहनों की पार्किंग का चार्ज अलग से लगेगा।

पार्क में बच्चों के लिए झूले-चकरी, फिसलपट्टी भी लगाई गई है। वयस्कों के लिए एडवेंचर गेम्स, हिल्स ट्रेक भी विकसित किए गए है। इसके अलावा छह मचान भी बनाए गए है , जहां से पर्यटक जंगल को निहार सकेंगे। डीएफअेा नरेंद्र पंडवा ने बताया कि पार्क पूरी तरह तैयार हैै। इसे प्राकृतिक रुप से ही विकसित किया गया है, ताकि पर्यटक शहर के समीप ही जंगल का लुत्फ ले सके। खुली जीप में यहां एडवेंचर्स राइड भी कराने की तैयारी है, हालांकि इसके लिए पर्यटकों को इंतजार करना होगा।

रुक भी सकते है पर्यटक

पार्क में स्टे की व्यवस्था भी की गई है। इसका शुल्क वन समिति तय करेगी। संभवत: एक हजार रुपये में एक दिन यहां स्टेे की सुविधा रहेगी। रुकने के लिए मिट्टी के मकान बनाए गए है। इसके अलावा जो पर्यटक समूह में आते है, वे नाश्ता और लंच भी आर्डर कर सकते है। इसके लिए वन विभाग ने नंबर भी जारी किया है। इस पार्क में एक तालाब भी है। तालाब का पानी वाॅकिंग ट्रेक पर आने के कारण वह खराब हो गया था, इसलिए पार्क खोलने में समय लगा। अब ट्रेक की मरम्त की हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें