फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रुपये नहीं देने पर भतीजे ने ही अपने बड़े पापा को उतारा मौत के घाट, लोन की किश्त भरने का था दवाब

Mon, 20 Jul 2026 05:49 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के चंदन नगर में बुजुर्ग कमल कुमावत की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए भतीजे चेतन कुमावत को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि कर्ज की किस्त और शादी के खर्च के लिए रुपये मांगे थे। इनकार होने पर चाकू से हमला कर बड़े पापा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
हत्या खुलासा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए बुजुर्ग कमल कुमावत हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी चेतन कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक का भतीजा है, जिसने रुपये नहीं मिलने पर चाकू से हमला कर अपने ही बड़े पापा की हत्या कर दी।

विज्ञापन


डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर चेतन कुमावत की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- चाय के डिस्पोजल कप ने बदल दी किस्मत! सागर की महिला ने बना दिया लाखों का आइडिया
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था और उसे लोन की किस्त जमा करनी थी। इसके अलावा मामा के यहां शादी में जाने के लिए भी रुपयों की जरूरत थी। इसी कारण वह अपने बड़े पापा कमल कुमावत के घर पैसे मांगने पहुंचा था। जब उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर चेतन ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे कमल कुमावत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार अपने बड़े पापा से आर्थिक मदद ले चुका था। इसी भरोसे वह इस बार भी रुपये मांगने पहुंचा था, लेकिन इनकार मिलने पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। डीसीपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चेतन इंदौर की एक आलू चिप्स फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें