फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नेपाली बियर को करे हेरिटेज शराब नीति में शामिल, भाजपा सांसद ने की मांग

Wed, 16 Nov 2022 10:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांसद शंकर लालवानी का  कहना है कि वे नशे को बढ़ावा नहीं दे रहे है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया है कि उसका नाम बियर जरुर है, लेकिन उसका निर्माण जड़ी बूटियों और फूलों से होता है।त्योहारों पर भी नेपाली समाज पूजा आदि कार्यों मेें उपयोग में लेता है। 
विज्ञापन
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी एक बार फिर चर्चाओं में है। प्रदेश की नई हेरिटेज शराब नीति में नेपाली बीयर को शामिल करने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा है कि नई शराब नीति में नेपाली बीयर शामिल होगी तो रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सांसद लालवानी का कहना है कि उन्हें नेपाली संस्कृति परिषद ने ज्ञापन दिया था जिसे उन्हें आगे बढ़ाया है। इस बारे में अलग से कोई पत्र मुख्यमंत्री को नहीं लिखा है।

उन्होंने कहा कि नेपाली समाज के लोग मेरे पास आए थे। उन्होंने मांग की है, कि जिस पर प्रदेश सरकार वनवासी क्षेत्रों में हेरिटेज शराब को बढ़ावा दे रही है। उसी तरह नेपाली बीयर को भी नई शराब नीति में शामिल किया जाए। नेपाली बीयर फूलों से बनती है और दवा में भी उसका उपयोग करता है। नेपाली बीयर को शराब नीति में शामिल करना है या नहीं यह फैसला सरकार को करना है। मैंने उनके पत्र को प्रदेश सरकार तक पहुंचा दिया है। लालवानी का ये भी कहना है कि वे नशे को बढ़ावा नहीं दे रहे है।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया है कि उसका नाम बियर जरुर है, लेकिन उसका निर्माण जड़ी बूटियों और फूलों से होता है। त्योहारों पर भी नेपाली समाज पूजा आदि कार्यों मेें उपयोग में लेता है। आपको बता दें कि नेपाली संस्कृति परिषद के राष्ट्रीय सचिव शैलेश गुरंग ने नेपाली बियर को प्रदेश की हेरिटेज शराब नीति में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

जांट भी कहते है नेपाली बियर को

नेपाल में बनने वाली जांट मदिरा नेपाली बियर कहलाती है। इसे ठंडे इलाकों मेें मिलने वाली जड़ी-बूटियों से बनाया जाता हैै, जो शरीर में नशा भी पैदा करती है। उन जड़ी बूटियों को चावल व अन्य पदार्थों के साथ मिलाया जाता है। इसके बाद 10 दिनों तक रख दिया जाता है। इसके बाद उसमेें पानी मिलाया जाता है और बाद मेें चावल व जड़ी बूटियों को अलग कर उस पानी को छान लिया जाता है, जो जांट कहलाता हैै।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें