फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: पापा के नाम का प्रेशर झेलने की अब आदत हो गई है- नमाशी चक्रवर्ती

Wed, 19 Apr 2023 02:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
बॉलीवुड - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन की नई फिल्म बैड बॉय लांच हो रही है। इसी सिलसिले में दोनों इंदौर पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान नमाशी ने कहा कि पापा के नाम का प्रेशर झेलने की अब आदत सी हो गई है। बॉलीवुड में उन्हें एक आदर्श के रूप में देखा जाता है और बचपन से ही हम हर जगह उनकी बातों को सुनते आ रहे हैं। यह सच है कि मुझे खुद को इंडस्ट्री में साबित करने का प्रेशर है लेकिन अब इन सब चीजों को मैं बहुत सामान्य तरीके से लेता हूं।

 

पापा मिथुन के नाम का कितना सपोर्ट मिला इस सवाल को टाल गए

हालांकि बॉलीवुड में एंट्री के लिए पिता मिथुन के नाम का उन्हें कितना सपोर्ट मिला इस सवाल को वे टाल गए। उन्होंने कहा की मैंने अपने पिता से ही सबकुछ सीखा है और वो मेरे लिए आदर्श हैं। उन्होंने बताया की शाहरुख खान और गोविंदा उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।

 

मुंबई में आएं तो निराश ना हों 

वहीं एक्टर और एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अमरीन ने कहा कि यदि सपना देखा है तो कभी भी हार मत मानना। युवा अगर छोटे शहरों से भी आते हैं तो कभी यह मत सोचिए कि बड़े सितारे नहीं बन सकते।आपके सपने आपको खुद ही पूरे करने हैं और उसके लिए लगातार मेहनत करनी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप मुंबई आते हैं तो इस बात का ध्यान रखिए कि आप के बाद भी पीछे वाली ट्रेन में बहुत सारे यंगस्टर्स स्टार बनने का सपना लिए मुंबई में आ रहे हैं, जो शायद आपसे और भी बेहतर हैं। इसलिए सपने देखिए और उन्हें पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करिए लेकिन कभी भी निराश मत होना। आजकल युवाओं में डिप्रेशन जैसी समस्याएं बहुत देखने को मिल रही हैं इसलिए मैं यही कहना चाहूंगी की किसी भी परिस्थिति में निराश ना हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें