फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mppsc: एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित

Wed, 05 Mar 2025 10:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक विकास आयुक्त, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य पदों के लिए 38 पद अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी,35 पिछड़ा वर्ग और 13 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रखे गए है।
विज्ञापन
एमपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपीपीएससी ने बुधवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के परिणामों की घोषणा कर दी। इस परीक्षा में 158 पदों के लिए 4000 से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसके अलावा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें तय पदों से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन हुआ है। यह परीक्षा 110 पदों के लिए हुई थी, लेकिन उत्तीर्ण अभ्यार्थियों की संख्या 339 है।

विज्ञापन


अब चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार होगा। इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। राज्य सेवा परीक्षा-2024 में दस से ज्यादा विभागों के 110 रिक्त पदों को भरा जाएगा। एसडीएम, उपपुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, वाणिज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक सहित कई पद के लिए साक्षात्कार होंगे। इसकी प्रारंभिक परीक्षा जुलाई व मुख्य परीक्षा अक्टूबर में थी, लेकिन आयोग ने मार्च माह में परिणाम घोषित किए हैं। 

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 16 फरवरी को प्रदेश के 300 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 18 विभागों में 158 रिक्त पदों को भरा जाएगा। एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक विकास आयुक्त, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य पदों के लिए 38 पद अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी,35 पिछड़ा वर्ग और 13 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रखे गए हैं। 
विज्ञापन


आंसरशीट के बाद पांच दिन में नतीजे
इस परीक्षा की अंतिम आंसरशीट 28 फरवरी को जारी की गई और पांच दिनों के भीतर आंसरशीट का मूल्याकंन कर रिजल्ट भी घोषित हो गए। पहले कभी इतनी जल्दी परिणाम घोषित नहीं हुए। अब इसके साक्षात्कार अगस्त माह में हो सकते हैं, हालांकि, अभी तिथि तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें