फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीपीएससीः अब राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 23 जून को

Thu, 21 Mar 2024 07:56 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा आगे बढ़ाई गई है। पीएससी ने बुधवार को इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
एमपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 अप्रैल को होने वाली एमपीपीएससी MPPSC की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 अब 23 जून को होगी। लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा आगे बढ़ाई गई है। पीएससी ने बुधवार को इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। दरअसल इंदौर सहित पूरे प्रदेश में अप्रैल-मई में अलग-अलग तारीखों पर मतदान होना है। जबकि परीक्षा एक साथ एक ही दिन सभी 55 जिलों में आयोजित की जानी है। ऐसे में पीएससी प्रशासन ने परीक्षा आगे बढाने का निर्णय लिया है। परीक्षा 110 पदों के लिए होनी है। 18 अप्रैल से शुरू होने वाले राज्य सेवा परीक्षा 2021 के इंटरव्यू पर चुनाव प्रक्रिया का कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

2 जून को होने वाली सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा स्थगित

इधर, एमपी पीएससी ने सहायक प्राध्यापक भर्ती के लिए दूसरे चरण की 2 जून को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी है। इसके साथ ही 17 नवंबर को प्रस्तावित तीसरे चरण की परीक्षा पर भी सस्पेंस बढ़ गया है। अब संभावना है कि 2025 में ही यह परीक्षा हो पाएंगी। 2 जून को कैमेस्ट्री, इकोनॉमिक्स, भूगोल, लॉ, भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, प्राणी शास्त्र विषयों की परीक्षा होनी थी। इससे पहले कॉमर्स सहित 8 विषयों की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें