फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धोखे का शिकार बनी एमपीपीएससी अभ्यर्थी महिला

Mon, 09 Dec 2024 08:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एक शादीशुदा महिला, जो एमपीपीएससी की तैयारी कर रही थी उसे शादी का झांसा देकर धोखा, दुष्कर्म और धमकाने का शिकार बनाया गया, जबकि पुलिस ने भी न्याय दिलाने में लापरवाही बरती। 

विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपीपीएससी की तैयारी कर रही एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पहले पति से तलाक करवा दिया। हमदर्दी दिखाते हुए उसका जमकर शोषण किया। हैवानियत इतनी कि पीड़िता को नशीली दवाएं पिलाकर गलत तरीके से संबंध भी बनाए। पीड़िता ने जब शादी का बोला तो धमकाकर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने तीन दिन चक्कर लगवाए। अधिकारियों के आदेश के बावजूद चार घंटे थाने पर बैठा रखा था। यह भी जानकारी सामने आई की आरोपी थाने पर पुलिस के सामने पीड़ित को धमकाते रहे।

विज्ञापन


खुद को बैंक अधिकारी बताता था आरोपी
जानकारी के मुताबिक सुदामा नगर निवासी एमपीपीएससी की तैयारी कर रही एक शादीशुदा महिला ने आरोपी ऋषभ पिता पंकज चंदेरीवाल के खिलाफ द्वारकापुरी थाने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया आठ साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान ऋषभ से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को बैंक का अधिकारी बताया, फिर सुदामा नगर स्थित साई नाथ फोटो स्टूडियो का मालिक भी बताया। उसने दोस्ती कर धीरे-धीरे प्यार का इजहार किया।

नशे की दवा देकर दुष्कर्म किया
पीड़िता ने शादी से उनको इंकार किया और कहा कि वह शादीशुदा है और घर से अलग रहती है। इस पर आरोपी कहने लगा मेरी पहले भी 30- 40 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं, लेकिन मुझे शादी तेरे से ही करना है। आरोपी ने शादी के लिए मनाया और 2017 में घर ले गया। घर पर शरबत में कुछ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर रख लिए। 5 घंटे बाद पीड़िता को होश आया तो दोनों में झगड़ा हुआ। आरोपी ने उसे शादी
विज्ञापन

करने की बात कहकर शांत कर दिया। इसके बाद पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद वह बार बार मिलने बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था। इस दौरान अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का दबाव बनाता था। बात नहीं मानने पर हैवानों की तरह मारपीट करता था। उसकी करतूतों के बारे में उसके घरवालों को बताया तो कहने लगे 24-2025 में दोनों की शादी करवा देंगे।

थाने में ही मुझे धमकाया
पीड़िता ने बताया कि इस बीच आरोपी के परिवार ने आरोपी की बहन रुचि का विवाह परदेशीपुरा में करवा दिया। पीड़िता ने बताया अब आरोपी के परिजनों ने ऋषभ की शादी सदर बाजार स्थित बक्षी बाग की रहने वाली युवती से तय कर दी है। मैंने इस पर आपत्ति ली तो आरोपी ने मुझे धमकाया और मारपीट की। थाने पर पुलिस के सामने धमकाकर कहा तेजाब डालकर और एक्सीडेंट करवाकर मौत के घाट उतरवा दूंगा। इसके बावजूद द्वारकापुरी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें