फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मप्र के 30 जिलों में लू का अलर्ट, कई जिलों में पारा 40 के पार

Wed, 09 Apr 2025 10:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां मंगलवार को गुना, रतलाम और नर्मदापुरम जैसे शहरों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जिनमें इंदौर और ग्वालियर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इंदौर में सुबह से तेज गर्मी और धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गुना, रतलाम और नर्मदापुरम जैसे शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जहां लू भी चली। मौसम विभाग ने जबलपुर और ग्वालियर समेत कुल 30 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, धार में न केवल दिन बल्कि रातें भी गर्म रहेंगी। अशोकनगर, गुना, रतलाम, मंदसौर और नीमच में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।  
विज्ञापन


लू का येलो अलर्ट और प्रभावित जिले
राज्य के कई जिलों में लू की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन और आगर-मालवा इनमें शामिल हैं। 10 अप्रैल को भी रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, जबलपुर और मंडला में लू चलने की संभावना है।  

11 अप्रैल से बदलेगा मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान से लेकर पश्चिमी विदर्भ तक एक टर्फ सक्रिय है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी प्रभाव है, जिससे गर्मी बनी हुई है। लेकिन 11 और 12 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जिन 30 जिलों में मौसम में यह बदलाव होगा, उनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।  
विज्ञापन


तेज गर्मी के बीच बारिश की झलक  
मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के दो रंग नजर आए। एक तरफ जहां तेज गर्मी थी, वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। छिंदवाड़ा में गरज और बिजली के साथ बारिश दर्ज की गई। बैतूल, डिंडौरी और पांढुर्णा में भी मौसम में बदलाव देखा गया। तापमान की बात करें तो गुना में 43.4 डिग्री, रतलाम और नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री, धार में 42.9 डिग्री और सागर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शाजापुर, खजुराहो और नौगांव में भी तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया। प्रमुख शहरों में भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41.1 डिग्री, ग्वालियर में 41.9 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और जबलपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें