प्रयागराज महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनासिला मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ कुंभ में ही है, लेकिन महेश्वर में रहने वाले उसके परिजन चिंतित है। मोनालिसा के दादा लक्ष्मण भौसले कहते है कि लोग वीडियो बनाने के लिए उसके आगे-पीछे भाग रहे है। वह कुंभ में काफी परेशान है। उसे पुलिस सुरक्षा मिलना चाहिए। वह शाही स्नान तक कुंभ छोड़कर आना नहीं चाहती है।
उसने जिद की और हमने भेज दिया
महेश्वर की एक बस्ती में मोनालिसा भोसले का परिवार रहता है। दादा लक्ष्मण बताते है कि उनका पूर्वज मुबंई के पास के किसी गांव के थे। माला बनाने का पुश्तैनी काम वर्षों से उनका परिवार करता आ रहा है। वे बताते है कि मोनालिसा पहले महेश्वर के घाट पर ही माला बेचने का काम करती था। उसने आज तक कुभं नहीं देखा था। परिवार के अलावा बस्ती की अन्य लड़कियां भी जा रही थी, तो उसने भी प्रयागराज जाने की जिद की।