फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी का भाई गिरफ्तार, पांच साल से था फरार, जानें क्या है मामला

Fri, 03 Nov 2023 12:11 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उसके तीन साथियों को पकड़ा है। ये लोग पांच साल से फरार थे। चारो पर किसान आंदोलन के बाद हुए मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। कोर्ट ने सभी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन
विधायक जीतू पटवारी और उनका भाई नाना पटवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री तथा विधायक जीतू पटवारी के पांच साल से फरार भाई नाना पटवारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। नाना के तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। चारों किसान आंदोलन के बाद हुए मामले में फरार थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चारों ने किसान आंदोलन के समय दो कातिलाना हमले की वारदात की थी। तभी से ये फरार थे। इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। चुनाव के पूर्व वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है, इसी सिलसिले में इन्हें भी पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक राजेंद्र नगर में किसान आंदोलन के दौरान 2017 के मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। दंडोतिया के अनुसार विधायक जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, दोस्त सचिन, अशोक और जितेंद्र गुरुवार दोपहर राजेंद्र नगर थाने में पेश हुए थे। इसके बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें