फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023:सुबह से लेकर शाम तक धीमा मतदान, कतारों में खड़ा मतदाता होता रहा परेशान

Fri, 17 Nov 2023 09:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मतदान धीमा होने की एक वजह वोट डालने के बाद ईवीएम से बीप की आवाज देर से आना भी रही। वोट डालने पर 5-6 सेंकड के बाद मशीन में से आवाज आ रही थी। तब तक दूसरे मतदाता को इंतजार करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन
दिव्यांग किशोरियों को भी कतार में लगकर करना पड़ा इंतजार। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार ज्यादातर बूथों पर धीमे मतदान से मतदाता हलाकान नजर आए। मतदान के पहले चार घंटों में ज्यादातर बूथों पर कतारें नजर आई। इसकी वजह धीमा मतदान था। लोग 15 से 20 मिनट तक कतार में लग कर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। कुछ बूथों पर तो इतनी धीमा मतदान चला कि क्षेत्र के नेता अफसरों को फोन लगाकर इसकी शिकायत करते रहे। वृंदावन के एक बूथ पर आधे घंटे तक पुरुषों की कतार को बढ़ने नहीं दिया तो मतदाता नाराज हो गए। इसके बाद कांग्रेस नेता दीपू यादव अफसरों से चर्चा करने बूथ पर पहुंचे। रामबाग के बूथ पर भी नेताअेां ने मतदान धीमा होने की शिकायत की।

वोट डालने के पांच छह सेंकड के बाद बीप की आवाज

मतदान धीमा होने की एक वजह वोट डालने के बाद ईवीएम से बीप की आवाज देर से आना भी रही। वोट डालने पर 5-6 सेंकड के बाद मशीन में से आवाज आ रही थी। तब तक दूसरे मतदाता को इंतजार करना पड़ रहा था। सूची में नाम खोजकर मतदाता के हस्ताक्षर कराने में भी ज्यादा समय लगने के कारण केंद्रों पर कतार नजर आई। बढ़े हुए मतदाता की तुलना में मतदान केंद्र नहीं बढ़ने के कारण भी मतदान की प्रक्रिया धीमी रही। एक ही बूथ पर ज्यादा वोटर होने से भी परेशानी हुई।

समय समाप्त होने के बाद भी मतदान

मतदान धीमा होने के कारण कुछ बूथों पर शाम छह बजे के बाद भी कतार नजर आई। कलेक्टर इलैया राजा ने निर्देश दिए कि मतदाना समय समाप्त होने के पहले यदि मतदाता केंद्र पर आ जाएंगे तो वे छह बजे के बाद भी वोट डाल सकते है। गौतमपुरा बूथ पर शाम छह बजे के बाद मतदान होने के कारण विवाद की स्थिति भी बनी।

बूथ कम कर दिए

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा का कहना है कि बूथ कम होने से मतदान की प्रक्रिया धीमी रही। कांग्रेस ने इसकी शिकायत भी की है। मतदाता को 20 से लेकर 30 मिनट तक मत डालने में समय लग रहा था। कई मतदाता कतार देखकर लौट गए। उधर भाजपा के सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू का कहना है कि सुबह जरुर मतदान धीमा था, लेकिन दोपहर बाद तेजी आई। मतदाता में काफी उत्साह थाा।इस कारण कतारें देखी गई।  

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें