फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम कल होगा इंदौर में, सवालों के जवाब देंगे नेतागण

Thu, 09 Nov 2023 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब शुक्रवार (10 नवंबर) को इंदौर पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं, युवाओं व महिलाओं की राय लेने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को इंदौर पहुंचेगा। इसमें जनता के मुद्दे को जानने के बाद नेताओं के जवाब को तौला जाएगा।

10 नवंबर को सुबह 'चाय पर चर्चा' इंदौर में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकॉस्ट होगा। कल सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, महिला वोटरों से चर्चा की जाएगी कि वे किस मुद्दे पर विचार कर ईवीएम का बटन दबाकर पसंदीदा प्रत्याशी चुनेंगी। शाम को जनता द्वारा इन्हीं सब मुद्दों को लेकर नेताओं से सवाल-जवाब किए जाएंगे।

'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं आप भी 

'अमर उजाला' के इस मंच से आप भी जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें