फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: मानसून की बेरुखी, जुलाई में भी पड़ रही गर्मी, सावन के सेरों का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार

सार

इंदौर में जुलाई के पहले 11 दिन बेहद गर्म और सूखे रहे हैं। अब तक सिर्फ 19 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि इस महीने में औसत 310 मिमी होती है। अब 12-13 जुलाई को शहर में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
बारिश नहीं होने के कारण महिलाओं ने फुव्वारे के नीचे खेली फुगड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में झमाझम बारिश और रुक रुककर होने वाली बरसात के सेरे को दशकों से सुनते और देखते आए हैं, लेकिन सावन में गर्मी और उमस जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव का संकेत दे रही है। पिछले ग्यारह दिनों से इंदौर नगर में मानसून ने बेरुखी कर रखी है। इंदौर के आसपास और प्रदेश के पूर्वी व उत्तरी हिस्से में मेघ मेहरबान हैं पर इंदौर में न गरज रहे हैं और न बरस रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि बारिश के दिन अभी आए ही नहीं हैं। दोपहर में गर्मी से हर कोई परेशान है। एक बार फिर पंखों और एसी का सहारा लिया जाने लगा है। शुक्रवार को तो धूप के तीखेपन ने गर्मी के दिनों का स्मरण करा दिया।

विज्ञापन


औसत से काफी कम हुई वर्षा
जून महीने से आरंभ हुए बारिश के मौसम में अभी तक इंदौर में 6 इंच (154.7 मिमी) बारिश हुई है, लेकिन जुलाई माह में अब तक सिर्फ 19 मिमी बारिश ही दर्ज हुई, जो एक इंच से भी कम है। जुलाई माह की औसत वर्षा 310.1 मिमी (करीब 12 इंच) रहती है, लेकिन 11 दिनों में आधा इंच भी बारिश नहीं हुई है। नगर को अभी जुलाई माह के शेष दिनों में 12 इंच वर्षा का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:  गर्भवती महिला लीला ने की सड़क की मांग, भाजपा सांसद बोले- तारीख बताओ... उठवा लेंगे; मंत्री भी यह कह गए

विज्ञापन

रातें भी हो रहीं गर्म
सावन का महीना लग चुका है, फिर भी दिन के साथ ही रातें भी गर्म होने लगी हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि बारिश के बादलों के साथ हवाओं ने भी नाराजगी बना रखी है। गुरुवार को इंदौर नगर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जुलाई माह के 10 दिनों में पांच से अधिक बार तापमान 29 डिग्री सेल्यिसस या इससे अधिक दर्ज हुआ है। वैसे जुलाई माह का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस है। 12 जुलाई 1966 को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज हुआ था, जो आज तक का एक रिकॉर्ड है।

1965 और 1966 में पड़ा था सूखा
1965 और 1966 लगातार सूखे के वर्ष इंदौर ने देखे हैं। इन्हीं दो सूखे के वर्षों के कारण शहर में नर्मदा जल लाने की राह प्रशस्त हुई थी। जुलाई माह के एक दशक के इतिहास को देखें तो बारिश 10 जुलाई के बाद ही अधिक दर्ज की गई है। इस पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए लगता है कि नगर में जल्दी ही अच्छी बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप कांड के सीडी मामले में कमलनाथ और गोविंद सिंह को राहत, जनहित याचिका खारिज
विज्ञापन

अरब सागर में नहीं बन रहा सिस्टम
भोपाल स्थित मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में मानसून अच्छा सक्रिय है, परंतु पश्चिमी क्षेत्र जिसमें मालवा निमाड़ आता है, यहां मौसम का केंद्र बिंदु निर्मित नहीं हो पाया। अरब सागर में कोई सिस्टम भी नहीं बन पा रहा है, जिसके प्रभाव से इस क्षेत्र में वर्षा हो। उमस से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की हलचल बढ़ने और उनके सक्रिय होने की संभावना है। इससे 12 से 13 जुलाई के बीच इंदौर और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
 

जुलाई माह का अधिकतम तापमान

दिनांक अधिकतम तापमान 
डिग्री सेल्सियस में
1 29.0
2 29.4
3 29.1
4 28.0
5 26.4
6 28.2
7 27.8
8 26.8
9 29.9
10 29.5

 
पिछले एक दशक में जुलाई का अधिकतम तापमान

वर्ष दिनांक अधिकतम तापमान 
डिग्री सेल्सियस में 
2015 14/15 34.0
2016 3 33.6
2017 9 32.8
2018 3 33.6
2019 24 35.2
2020 2 35.8
2021 8 36.2
2022 4 32.4
2023 4 33.9
2024 9 33.4

ये भी पढ़ें: एक साल तक नौकरी से गायब ASI, फिर हर माह उठाता रहा वेतन, विभाग अनजान, एसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें