फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भागीरथपुरा क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप; दो आरोपी चिन्हित

Sat, 20 Jun 2026 03:08 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही घटना के पीछे की वजह का खुलासा किया जा सकता है।

घटना को लेकर एसीपी रुबीना मिजबानी ने बताया कि मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा स्थित एमआर-11 रोड का है। आरोपी अमन और हिमांशु ने भागीरथपुरा निवासी विशाल पर चाकू से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि विशाल का कुछ दिन पहले अमन और हिमांशु से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। देर रात जब विशाल अपने घर लौट रहा था, तभी दोनों आरोपियों ने उस पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विशाल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें- Indore: ग्रीन फिल्ड काॅरिडोर के कारण अटकी मेट्रो ट्रेन, अब तीन महीने बाद दौड़ेगी

गौरतलब है कि जिस क्षेत्र में यह हत्याकांड हुआ, वह हाल ही में दूषित पानी की समस्या को लेकर सुर्खियों में रहा था। वहीं, इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस तरह की हत्या की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें