फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mhow: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान हिंसा, अब हालात काबू में

Mon, 10 Mar 2025 01:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News : चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकले जुलूस में हिंसा भड़क उठी। प्रशासन ने तत्काल हालात पर काबू पा लिया है। 
विज्ञापन
1 of 1
महू में हुई हिंसा अब स्थिति सामान्य - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकले जुलूस में महू के कुछ इलाकों में हिंसा हो गई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। सोमवार सुबह सभी प्रमुख बाजार खुल गए हैं और स्थिति सामान्य है। महू में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक हालात काबू में हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस हिंसा में पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है।


13 गिरफ्तार, आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। हिंसा फैलाने वाले हर शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा। उषा ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों के घर और दुकान जलाए वहां तो कोई रैली नहीं निकली थी। 

आतिशबाजी पर हुआ विवाद
भारत की जीत के बाद लोग जश्न मना रहे थे। आतिशबाजी के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई उसके बाद लोगों के बीच मारपीट हुई। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। 

कलेक्टर और डीआईजी सड़कों पर घूमते रहे
हंगामा बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया। रातभर अधिकारी सड़कों पर घूमते रहे। आर्मी की 8 जवानों की टुकड़ी क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को बुलाया गया। 

आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ को गिरफ्तार किया गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें