फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा ने 21 विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में आयोजित किया लघु रुद्राभिषेक

Mon, 19 Jun 2023 06:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लघु रुद्राभिषेक के पश्चात आरती की गई और फिर महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा द्वारा परम पूज्य आदिशंकराचार्य जयंती व परम पूज्य श्री वासुदेवानंद सरस्वती स्वामी महाराज (टेंबे स्वामी महाराज) की 109 वी पुण्यतिथि पर इस वर्ष भी आयोजन रखा गया। महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में नरहरगुरु वैदिकाश्रम रामबाग में प्रातः 11 बजे से लघु रुद्राभिषेक का आयोजन 21 विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में किया गया। इस दिव्य धार्मिक आयोजन में जोधपुर से पधारे राधा कृष्ण महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। लघु रुद्राभिषेक के पश्चात आरती की गई और फिर महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और अनेक भक्तजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा के सुधीर दांडेकर एवं संतोष राहतेकर ने दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें