फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव: मंत्री विजयवर्गीय की बात सुन सीएम मोहन यादव ने लगाए ठहाके, 6 एमओयू भी हुए

Wed, 28 Oct 2026 01:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग। इसमें 6 एमओयू भी हुए। बिरसिंहपुर में 200 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर एवं बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना का प्रस्तुतिकरण हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ सोलर राउंड टेबल से हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा भोपाल से इंदौर के बीच एक लाख करोड़ का औद्योगिक रोडमैप बनेगा। यह देश का मुख्य इकोनॉमिकल केंद्र होगा। अधिकतर बड़े देशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की योजना पर काम हो रहा है। सीएम ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास करोड़ों के मकान थे लेकिन मकान के दस्तावेज नहीं थे। वो लोग लोन नहीं ले पाते थे, व्यापार नहीं कर पाते थे। सरकार ने उन्हें निःशुल्क रजिस्ट्री करके दी। मध्यप्रदेश धार्मिक पर्यटन में भारत का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है। दुनियाभर के होटल इंडस्ट्री के बड़े ब्रांड मध्यप्रदेश में आ चुके हैं। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश ने टेंपल बॉन्ड और ग्रीन बॉन्ड की शुरुआत की 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केवल मकान बना देना मात्र नहीं बल्कि व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार व्यवस्थित केन्द्र के रूप में हमारे शहर विकसित हों। यही अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव का लक्ष्य है। शहरी विकास में निजी निवेश की पहल से शहरी अधोसंरचना विकास, आवासन, नवकरणीय ऊर्जा, पेयजल सुविधा प्रबंधन जैसे प्रत्येक क्षेत्र में गरीब, मध्यमवर्गीय सहित सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी। यह आयोजन एक पंचरंगी कार्यक्रम की तरह है। मध्यप्रदेश ने टेंपल बॉन्ड और ग्रीन बॉन्ड की शुरुआत की है। उज्जैन में वर्ष 2022 के बाद पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में उज्जैन में बाबा श्रीमहाकाल लोक और काशी में बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में तेज गति से विकास करने के लिए अलग पहचान बना रहा है। 

2047 तक इंदौर में 20 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में इंदौर-उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। नीति आयोग ने इंदौर फ्यूचर सिटी का प्लान प्रस्तुत किया है। इसमें वर्ष 2047 तक 20 लाख लोगों के लिए रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। शहर में 12 से 15 नई टाउनशिप और 25 से 30 एकड़ क्षेत्र में नियोजित शहरी विकास किया जाएगा। इंदौर में 5 एकड़ में बनने वाली फ्यूचर सिटी आवास और रोजगार देने वाली सिटी बनेगी। इसी क्षेत्र में 2 करोड़ लोगों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मालवा क्षेत्र में सभी प्रकार की ऋतुओं का आनंद मिलता है। इंदौर रीजन में लॉजिस्टिक्स, इंदौर-भोपाल-जबलपुर के बीच नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। इंदौर और उज्जैन के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए फोर लेन विकसित किए जा रहे हैं। राज्य में इंदौर एयरपोर्ट से अबुधाबी के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान और बहुत जल्द भोपाल एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जीआईएस- 2025 में आए निवेश में से 30 प्रतिशत से अधिक धरातल पर उतरे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक बार जो मध्यप्रदेश आता है, वो लौटकर नहीं जाता है। राज्य सरकार सभी सेक्टर्स में निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। सेमीकंडक्टर सेक्टर में मध्यप्रदेश शीघ्र ही गुजरात और असम के बाद सबसे तेज गति से निवेश करा रहा है। मध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए होटल इंडस्ट्री में तेजी से बड़े ब्रांड निवेश कर रहे हैं। मध्यप्रदेश इकलौता राज्य है, जो अपनी ग्रामीण आबादी के लिए 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्री करा रहा है। अब तक ग्रामीणजन के पास पक्की रजिस्ट्री नहीं थी, जिससे उन्हें अपनी संपत्ति का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री होने से ग्रामीण आबादी भी बैंक से लोन लेने के लिए पात्र होगी। राज्य में एयर कनेक्टिविटी के विकास से हमारी एयर एंबुलेंस गरीब-जरूरतमंदों को लाभ दे रही हैं। राज्य में उद्योग केंद्रित 25 पारदर्शी नीतियां के आधार पर तेजी से निवेश आ रहा है। जीआईएस- 2025 में आए 30 लाख करोड़ के निवेश में से 30 प्रतिशत से अधिक अब तक धरातल पर नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश 72 हजार करोड़ के निर्यात की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में उपस्थित सभी उद्योगपतियों, निवेशकों और जनप्रतनिधियों को आगामी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

विजयवर्गीय बोले- 'दुबे जी, रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता बन सकते हैं'
कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम के सामने ही एसीएस संजय दुबे की तारीफ कर दी। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता बनने की संभावना है। भाषण सुनकर सीएम समेत मंच मौजूद अन्य नेता हंसने लगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ACS संजय दुबे जी, जिन्होंने इतना अच्छा भाषण दिया है कि मेरा भार हल्का कर दिया। फिर अंग्रेजी में तारीफ करते हुए कहा कि And you may be a very good leader after retirement, because your speech was so excellent with confidence! I appreciate your speech.

20 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया, 6 एमओयू हुए
इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में शहरी विकास, जल प्रबंधन, किफायती आवास और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 6 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे पहले कार्यक्रम में इसमें सौर ऊर्जा क्षेत्र के 20 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया। बैठक में नगरीय निकायों को सौर ऊर्जा से जोड़ने, बिजली व्यय को कम करने तथा नगरीय विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के नवाचारी मॉडल पर विचार-विमर्श किया गया। फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और पूल्ड म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से नगरीय विकास को नई दिशा देने पर जोर दिया गया। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं, नगरीय निकायों के वित्तीय सशक्तीकरण तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नवाचार आधारित मॉडल अपनाने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं, म्युनिसिपल पूल बॉन्ड और प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना से संबंधित नीतिगत पहलुओं के महत्व पर विचार रखे। 

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें