फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: प्यार किया राहुल से निकला जाहिद खान, मोबाइल के वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान

Mon, 13 Jan 2025 10:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Love Jihad: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जाहिद खान नाम के युवक को पकड़ा। वह राहुल सिंह के नाम से लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण करता था। 
 
विज्ञापन
मोबाइल में मिले फोटो और वीडियो। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नाम बदलकर लड़कियों को शोषण का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। सोमवार को हिन्दू जागरण मंच ने जाहिद खान नाम के युवक को पकड़ा जिसके पास से कई लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं। जाहिद ने कबूल किया है कि वह राहुल सिंह के नाम से लड़कियों को फंसाता था। 
विज्ञापन



कैसे पकड़ाया जाहिद
हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर स्थित एंगर स्ट्राइक कैफे पर एक युवक बैठा है जो एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। टेटवाल ने बताया कि जब हम लोग कैफे पर पहुंचे तो वहां पर वह लड़का एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। हमने मौके पर ही उसे पकड़कर उससे पूछताछ की। जब हमने उससे उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राहुल सिंह बताया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जाहिद खान बताया। उसने यह भी बताया कि वह खजराना में रहता है। जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसके मोबाइल में लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो मिले। जाहिद ने बताया कि वह एक लड़की के साथ संबंध बना रहा है और उसे अपने दोस्तों के कमरों पर ले जाता है। 

नकली आधार कार्ड भी मिला
जाहिद के मोबाइल में एक नकली आधार कार्ड भी मिला जो एडिट करके बनाया गया था। आधार कार्ड पर वेदिका शर्मा का नाम लिखा है। वह लड़की को इसी आधार कार्ड से होटलों में ले जाता था। वहीं अपना नाम वह सबको राहुल सिंह बताता था। 
विज्ञापन


राहुल सिंह के नाम से इंस्टाग्राम प्रोफाइल
जाहिद ने बताया कि वह राहुल सिंह के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता है। टेटवाल ने बताया कि जाहिद को थाना एमआईजी में पहुंचाया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। इस पूरे केस में हिंदू जागरण मंच के मानसिंह राजावत, कपिल कौशल, गोलू प्रधानं खुशबू चौहान, प्रवीण, रिंकू, उदय, दीप, विशाल आदि कार्यकर्ताओं ने मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें