फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:कालोनी में दिखाई दिया तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद

Wed, 16 Nov 2022 08:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

असिता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर तेंदुए की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह कालोनी में चहल कदमी करते नजर आ रहा है।

विज्ञापन
कालोनी मेें चहल कदमी करता तेेंदुआ - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की सीमा से सटी एक कालोनी में रहवासियों को तेंदुआ नजर आया है। तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। वन विभाग के अफसरों ने तेंदुआ दिखाई देने की पुष्टी नहीं की है। एक युवक ने अपनी खिड़की से सड़क किनारे चल रहे तेंदुए का वीडियो भी अपने मोबाइल से कैद कर लिया है। रहवासियों का कहना है कि तेंदुआ कम उम्र का है और कालोनी में टहल कर निकल गया। उधर आइडीए की स्कीम 136 में बनी पानी की टंकी के पास एक कुत्ते का शिकार तेंदुए ने किया।

पूर्वी बायपास के आसपास की टाउनशिप आबाद हो चुकी है, लेकिन आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने से जंगली जानवर भी कई बार कालोनियों में आ जाते थे। चार दिन पहले एक सियार कालोनी में नजर आया था और अब तेंदुआ दिखाई दिया है। बिचौली मर्दाना क्षेत्र की टाउनशिप में रात के समय तेंदुआ आया। कालोनी में रहने वाली असिता शर्मा का बेटा उस समय जाग रहा था और उन्होंने खिड़की से सड़क पर चल रहे तेंदुए की वीडियो और तस्वीर ली। असिता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर तेंदुए की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह कालोनी में चहल कदमी करते नजर आ रहा है। कालोनी में आए इस नए मेहमान को देख एक कुत्ता भी दौड़ा। कुछ देर बाद तेंदुआ कालोनी से चला गया। तेंदुए ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, इसलिए कालोनी के लोगों ने वन विभाग को भी सूचना नहीं दी।

पहले भी नजर आ चुके है तेंदुए

रिहाईशी इलाकों में पहले भी तेंदुए के आने की घटनाएं हो चुकी है। चार साल पहले एरोड्रम क्षेत्र की कालोनी में घुसे तेंदुए ने तीन लोगों को घायल भी कर दिया था। इसके अलावा रेसीडेंसी क्षेत्र में भी एक तेंदुआ नजर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें