फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: राजा-सोनम की शादी का नया विवाद, कैटरर्स ने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की चेतावनी

Mon, 03 Aug 2026 11:58 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी की कैटरिंग का 2 लाख रुपये से अधिक भुगतान बकाया होने का दावा करते हुए कैटरर्स ने दोनों परिवारों को कानूनी नोटिस भेजा है। हालांकि, दोनों पक्षों ने पूरा भुगतान करने का दावा किया है।

विज्ञापन
राजा रघुवंशी और सोनम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी दिवंगत राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की शादी एक बार फिर चर्चा में है। शादी का कैटरिंग का काम इंदौर के हितेश उर्फ जिम्मी को सौंपा गया था। कैटरिंग संचालक के अनुसार, दोनों परिवारों के साथ 11.60 लाख रुपये का अनुबंध हुआ था।

कैटरर्स का दावा है कि शादी के दौरान सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी, उनके पिता और राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी की ओर से करीब 8 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके बाद कुछ और राशि भी दी गई, लेकिन अब भी 2 लाख रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है।

कैटरिंग संचालक का कहना है कि बकाया राशि के लिए उन्होंने पिछले कई दिनों से दोनों परिवारों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद एडवोकेट जयंत राठौर के माध्यम से दोनों परिवारों को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि तय समय में भुगतान नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पढे़ं:  नरोत्तम की साख, भाजपा की रणनीति या कांग्रेस की वापसी...किसके पक्ष में जाएगा फैसला?

वहीं, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया कि उनकी ओर से कैटरर्स का पूरा भुगतान किया जा चुका है। उनका आरोप है कि उनके दिवंगत भाई की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। दूसरी ओर, सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने भी कहा कि उनके परिवार ने अपनी ओर से पूरा भुगतान कर दिया है। उनका कहना है कि यदि कोई राशि बकाया है तो वह विपिन रघुवंशी के हिस्से की हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नाम नोटिस में क्यों शामिल किया गया, इसे लेकर वह कैटरर्स  से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें