करवा चौथ पर्व की एक दिन पहले रही इंदौर में धूम।
- फोटो : amar ujala
इंदौर में करवा चौथ शुक्रवार को धूमधाम से मन रहा है। समाज के कई ग्रुप इसे सामूहिक रुप से मना रहे हैं। इस कारण शहर के कई होटलों में करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए बुकिंग की गई है। वहीं शाम को पूजा के बाद महिलाएं अपने परिवार के साथ रेस्त्रां में भोजन करने जाती है। इस कारण रेस्त्रां में भी सीटें बुक की गई हैं।
Indore News: Indore News: अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने का प्रस्ताव मंजूर, जेल से पेश किया कादरी ने जवाब
इस त्यौहार पर पति अपनी पत्नी को उपहार देते हैं। हर वर्ग के हिसाब से उपहार की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपयों में होती है। इस कारण गिफ्ट की छोटी दुकानों से लेकर सोने-चांदी के शोरुमों में विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर के एमजी रोड पर तीन बड़े शोरुमों में आकर्षक सेल्फी जोन बनाए गए हैं। महिलाएं करवा चौथ पर दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। इस कारण शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं।
अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इस बार उच्च चंद्र व कृतिका योग के साथ सिद्धि योग भी है। चंद्रोदय का समय रात 8.48 पर है। छलनी में चंद्रमा के दर्शन और पति को देखने के बाद महिलाएं व्रत छोड़ेंगी।
शहर में होंगे कई आयोजन
शहर में करवा चौथ पर महिला ग्रुपों ने कई आयोजन किए हैं। बिचौली मर्दाना के वैष्णव धाम मंदिर पर सामूहिक करवा चौथ महोत्सव सिंदूर का आयोजन किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जिसमें श्रेष्ण मेहंदी, श्रेष्ठ परिधान सहित अन्य श्रेणियों में पुरस्कार बांटे जाएंगे।