फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamalnath: लाल बहादुर शास्त्री के पोते बोले, कमलनाथ भाजपा में जाएंगे तो कांग्रेस उन्हें रोकेगी नहीं

Sat, 17 Feb 2024 02:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री इंदौर में बोले
विज्ञापन
इंदौर में प्रेस वार्ता के दौरान आदर्श शास्त्री और कांग्रेस के नेता - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ Kamalnath उनके बेटे नकुलनाथ या अन्य कोई भी कांग्रेस नेता यदि भाजपा में जाना चाहता है तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और कांग्रेस उन्हें रोक नहीं सकती। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदर्श शास्त्री ने कही। 

 

इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान शास्त्री ने कहा की भाजपा में इन दिनों वाशिंग मशीन चल रही है। जो भी नेता भाजपा में जाता है वह वहां पर जाकर पाक साफ हो जाता है। किसी भी नेता को हम भाजपा में जाने से रोक नहीं सकते हैं यह सभी का व्यक्तिगत निर्णय होता है।

 

आदर्श शास्त्री ने यह भी कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी कांग्रेस की सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है और उनके निर्णय के कारण देश को कई बड़े नुकसान हुए हैं। शास्त्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने किसानों से झूठा वादा किया इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें