फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar politics: नीतीश पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, कहा- लगातार बॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़की की तरह हैं जदयू नेता

Thu, 18 Aug 2022 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के निशाने पर हैं। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें लेकर तंज कसा है। विदेश  से लौटने पर उन्होंने कहा है कि वहां लड़कियां कब बॉयफ्रेंड बदल लें कहा नहीं जा सकता, वैसे ही बिहार के मुख्यमंत्री जी हैं। 
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार सीएम पर तंज कसा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में नीतीश कुमार के एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाने को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। बिहार में तो भाजपा लगातार हमले बोल ही रही है, अब भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी उन पर तंज कसा है। उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना उन लड़कियों से कर डाली जो जब चाहें अपना बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करीब तीन हफ्तों की विदेश यात्रा से लौटे हैं और इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था। वहां एक ने कहा कि ये तो हमारे यहां होता है, बॉयफ्रेंड कभी भी बदल लेती हैं लड़कियां। बिहार के मुख्यमंत्रीजी की भी ऐसी ही पोजिशन है, कब किस से हाथ मिला लें, कब किसका हाथ छोड़ दें। कहा नहीं जा सकता।  
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें