फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jitu Yadav: जीतू यादव ने दिया इस्तीफा, निर्दोष साबित होने तक पद छोड़े

Sat, 11 Jan 2025 12:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर

सार

भाजपा पार्षद जीतू यादव ने दिया इस्तीफा। पार्षद कमलेश कालरा से विवाद के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
1 of 2
जीतू यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भाजपा पार्षद जीतू यादव ने दिया इस्तीफा। सोशल मीडिया पर उनका इस्तीफा आया है। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा से विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि उन पर केस भी दर्ज हो सकता है।
माननीय श्री वीडी शर्मा जी
अध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा
भोपाल 
मान्यवर 
मैं भाजपा का समर्पित और अनुशासित सिपाही हूं। मेरा, मेरे परिवार और अनुसूचित जाति के मेरे जाटव समाज का पार्टी से अटूट रिश्ता है।
कुछ दिनों पहले इंदौर में पार्टी के एक साथी पार्षद के परिजनों के साथ हुई दुखद घटना में मेरा नाम घसीटकर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
मैने इस मामले में अपना पक्ष सभी तथ्यों के साथ माननीय शहर अध्यक्ष के समक्ष रखकर खुद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
मान्यवर मै ये नहीं चाहता कि मेरे कारण पार्टी को किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़े अतः इस पूरे प्रकरण में निर्दोष साबित होने तक मै पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और MIC से त्याग पत्र देता हूं। मुझे विश्वास है पार्टी मेरे साथ अन्याय नहीं होने देगी। 
सादर
आपका
जीतू यादव(जाटव)
पार्षद, MIC सदस्य इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
जीतू यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
यह भी खबरें चल रही हैं कि जीतू यादव पर केस दर्ज हो सकता है। पीएम कार्यालय दिल्ली से भी दोनों भाजपा पार्षदों के विवाद की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें