फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कल एसजीएसआईटीएस के छात्रों से संवाद करेंगे इसरो के डायरेक्टर राजीव चटवानी

Thu, 05 Oct 2023 10:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वेबिनार का मुख्य उद्देश्य है छात्रों के विचारों को नया स्तर देना। इस मौके पर राजीव चेतवानी इसरो का सफर बताएंगे। वे स्टार्टअप के लिए अंतरिक्ष के कार्यक्षेत्र में क्या नए नए अवसर हैं इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
राजीव चटवानी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. एसजीएसआईटीएस इन्क्यूबेशन फोरम Sgsits Incubation Forum के द्वारा 6 अक्टूबर (शुक्रवार) 2023 को दोपहर 4 बजे से वेबिनार आयोजित किया जाएगा। इस वेबिनार का टॉपिक स्पेस एंड स्टार्टअप है। इस पर इसरो के इनफॉर्मेशन सिस्टम्स के डायरेक्टर राजीव चेतवानी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। वेबिनार का मुख्य उद्देश्य है छात्रों के विचारों को नया स्तर देना। इस मौके पर राजीव चेतवानी इसरो का सफर बताएंगे। वे स्टार्टअप के लिए अंतरिक्ष के कार्यक्षेत्र में क्या नए नए अवसर हैं इस पर भी चर्चा करेंगे। इसके साथ हमारी सरकार द्वारा अंतरिक्ष को बेहतर बनाने के प्रयास में इसरो से कैसे जुड़ा जाए इस पर भी बात करेंगे। इस वेबिनार में sgsits के करीब 800 विद्यार्थियों के साथ इंदौर के अधिकतम कॉलेजों के छात्र जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें