फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज, बोले- अधिकार मांगना गलत है तो सड़कों पर उतरेंगे

Sat, 19 Sep 2026 08:34 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने देश की शिक्षा प्रणाली और भर्ती घोटालों पर खुलकर अपनी राय रखी। छात्रों ने कहा कि वे किसी बैनर तले नहीं, बल्कि अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए स्वयं आए हैं। 
विज्ञापन
छात्रों ने खुलकर रखी अपनी बात। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज में हजारों की संख्या में युवा पहुंचे। कार्यक्रम में भाग लेने आए युवाओं ने बिना किसी संकोच के अपने विचार व्यक्त किए। युवाओं ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था तथा उससे जुड़े विविध विषयों पर अपनी बात रखी और इनमें सुधार हेतु कई सुझाव भी प्रस्तुत किए। उपस्थित छात्रों ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार युवाओं के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं करेगी, तो वह लंबे समय तक सत्ता में नहीं बनी रह सकेगी।
विज्ञापन


नेताओं के द्वारा बसों में भरकर लाए गए छात्र नहीं हैं हम
छात्र गिरिराज दांगी ने कहा कि यहां पर जितने भी युवा आए हैं वो किसी नेता के द्वारा बसों में भरकर नहीं लाए गए। हर राजगढ़ जिले से इंदौर राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखने के लिए आए हैं। आज मप्र समेत पूरे देश में भाजपा की सरकार तानाशाह हो गई है। कई बार आंदोलन करने, ज्ञापन देने के बाद भी छात्रों की समस्याओं को सुना नहीं जाता है। आज यहां पर छात्र अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए आए हैं। नेताओं को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों को प्राथमिकता पर रखना चाहिए। 

राहुल गांधी ने छात्रों के लिए मंच तैयार किया
छात्र श्रीनाथ प्रसाद दांगी ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजीतिक बैनर के तले नहीं किया गया यह सबसे अच्छी बात है। राहुल गांधी ने राजनीतिक मंच छोड़कर युवाओं के लिए एक मंच तैयार किया यह बहुत सराहनीय है। हमारी आवाज उठाने के लिए वह इंदौर आए हैं। आज यहां पर भीड़ देखकर ही लोग समझ सकते हैं कि सरकार के खिलाफ कितना रोष है। 
विज्ञापन


बचपन से घोटाले देख रहे, आज तक खत्म नहीं हुए
छात्र देवव्रत सिंह दांगी ने कहा कि बचपन से हम नौकरियों में घोटाले देखते हुए आ रहे हैं और आज तक यह खत्म नहीं हो रहे हैं। यदि सरकार गंभीर होती तो इन्हें रोकती। अभी तक छात्र चुप रहे इसलिए यह होता रहा, अब छात्र चुप नहीं रहेंगे। वे सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे। शिक्षा प्रणाली पूरी तरह से बर्बाद है। शिक्षा की बात करें तो लगता है कि हम किसी पिछड़े हुए देश में रहते हैं। उस पर यदि छात्र आवाज उठाता है तो उसे गलत कहा जाता है। आज अपने हर की आवाज उठाना भी गलत बताया जा रहा है। 

युवा सरकार बना सकते हैं और गिरा भी सकते हैं
छात्र राकेश सिंह ने कहा कि युवा ही देश की सरकार बनाएंगे। आज युवाओं का वोट बैंक सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और यदि वह किसी पार्टी के खिलाफ गया तो वह कभी भी सरकार नहीं बना सकती। देश में अभी जो सरकार है वह युवाओं को ध्यान में रखकर काम नहीं कर रही। युवा ही देश का भविष्य है और उसे ही बर्बाद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें