फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में पिता से झगड़ा कर सोया युवक, रात में हो गई हत्या, हत्यारे नहीं मिले

Thu, 31 Oct 2024 12:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस को चेतन के कमरे में संघर्ष के निशान नहीं मिले। जब वह सोया था, तभी उस पर धाराधार हथियार से गले और सीने पर वार किए गए। फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से उंगलियों के निशान लिए है।
विज्ञापन
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कनाडि़या नगर क्षेत्र में एक युवक ने हत्या कर दी। मृतक चेतन पिता श्याम की देर रात हत्या हुई। उसका पुराना आपराधिक रिकार्ड है। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ छह प्रकरण दर्ज है। हत्यारे फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चेतन का शव उसके घर में ही लहुलूहान हालत में मिला। पिता ने बताया कि घर के पिछले हिस्से में भी दरवाजा है।

 

 

चेतन का कमरा भी घर के पिछले हिस्से में है। परिवार के सदस्य आगे सोए थे। सुबह हम जागे तो चेतन का शव उसके कमरे में पड़ा। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि चेतन आए दिन अपने पिता से झगड़ा करता था।

 

बुधवार रात को भी उसकी तेज चिल्लाने की आवाज आ रही थी। पुलिस को उसके पिता पर भी शंका है। पुलिस गली में लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि हत्यारे रात को कब आए थे।

 

 

पुलिस को चेतन के कमरे में संघर्ष के निशान नहीं मिले। जब वह सोया था, तभी उस पर धाराधार हथियार से गले और सीने पर वार किए गए। फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से उंगलियों के निशान लिए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें