फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: समयसीमा में नहीं किए काम, कलेक्टर ने देरी करने वाले 12अफसरों पर लगाई पेनाल्टी

Mon, 09 Dec 2024 09:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के केसों को लंबित रखने वाले अफसरों से कहा कि वे उन पर भी पेनाल्टी लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने शिविर लगाकर लंबित प्रकरणों के केस प्राथमिकता से निपटाने को कहा है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने ली बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले में कलेक्टर कार्यालय में आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए चक्कर काटना पड़ते है। नामांतरण सीमांकन जैसे काम भी समस्य सीमा में नहीं होते है। अफसरों के बाबू दस्तावेजों की कमी बताकर काम अटकाते है।

 

सोमवार को जब टीएल मिटिंग की बैठक कलेक्टर आशीष सिंह ने ली तो लंबित केसों को देखकर अफसरों पर नाराज हो गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि राजस्व केस समयसीमा में किस वजह से पूरे नहीं हो रहे है।

 

जिम्मेदार अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को देखा और सिमरोल तहसीलदार, सांवेर तहसीलदार, राऊ के अतिरिक्त तहसीलदार, खुडैल तहसीलदार, बिचौली हप्सी तहसीलदार, मल्हारगंज तहसीलदार और खुडैल, बिचौली हप्सी और मानपुर के नायब तहसीलदार पर पेनाल्टी लगा दी।

विज्ञापन


कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के केसों को भी देखा। अफसरों से उन्होंने कहा कि कई केसों को पचास दिन से ज्यादा का समय हो गया है। उनके निराकरण क्यों नहीं हुए। उन्होंने  सीएम हेल्पलाइन के केसों को लंबित रखने वाले अफसरों से कहा कि वे उन पर भी पेनाल्टी लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने शिविर लगाकर लंबित प्रकरणों के केस प्राथमिकता से निपटाने को कहा है।

 

संभाग के जिलों में चलेंगे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान

 

इंदौर संभाग के सभी जिलों में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान लगाए जाएंगे। यह अभियान 10 दिसंबर से शुरू होंगे। इसे लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह ने अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जनता से जुड़े कामों को प्राथमिकता से करे। उन्होंनें शाम को वीडियो काॅफ्रेन्स के जरिए जिला कलेक्टरों से बात की। इस अभियान में हितग्राही मूलक योजना, लक्ष्य आधारित योजना और 64 सेवाअेां लोगों को लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें