फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दूसरी मंजिल पर सो रही महिला के वृद्धा के बिस्तर में लगी आग, हो गई मौत

Tue, 10 Nov 2026 01:33 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 95 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा अपने कमरे में बिस्तर पर सो रही थीं, तभी अचानक बिस्तर में आग लग गई। उम्र अधिक होने और शारीरिक कमजोरी के कारण वह न तो बिस्तर से उठ सकीं और न ही मदद के लिए आवाज लगा पाईं।
विज्ञापन
इंदौर में वृद्धा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में बिस्तर में लगी आग की चपेट में आने से 95 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा शारीरिक रूप से काफी कमजोर थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। ऐसे में आग लगने के बाद वह बिस्तर से उठ नहीं पाईं। घटना सोमवार रात की है।

विज्ञापन


आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से बिस्तर में आग लगी होगी। वृद्धा दूसरी मंजिल पर स्थित जिस कमरे में सो रही थीं, उसकी खिड़की खुली हुई थी।
 

हीरानगर निवासी 95 वर्षीय गुलबाई नरवरे अपने परिजनों के साथ रहती थीं। सोमवार रात परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे, तभी उन्हें घर में धुआं उठता दिखाई दिया। परिजनों ने पहले घर के बाहर जाकर देखा, लेकिन धुआं ऊपर की मंजिल से आता दिखाई दिया। इसके बाद वे गुलबाई के कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलते ही उन्हें बिस्तर में आग लगी दिखाई दी। परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और गुलबाई को बाहर निकाला। इस दौरान उनके पैर भी झुलस गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

कमजोरी के कारण मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा पाईं

गुलबाई की उम्र अधिक होने के कारण वह काफी कमजोर थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के चलते आग लगने के बाद वह बिस्तर से नीचे नहीं उतर पाईं। कमजोरी के कारण वह मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा सकीं। कमरे से धुआं बाहर निकलने के बाद परिजनों को घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें