फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से महिला की मौत, दो दिन पहले किया था अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Jan 2026 07:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से एक और महिला की मौत हो गई। इस त्रासदी में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 19 तक पहुँच गया है। अस्पताल में अब भी 40 मरीज भर्ती है। जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घर घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला अभी भी नहीं रुक रहा है। शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। तबीयत खराब होने के कारण गुरुवार को महिला को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला का नाम सुनीता वर्मा पति सतीश है।

विज्ञापन

 

दूषित पानी पीने के बाद महिला की किडनी खराब हो गई थी। महिला के बेटे विकास के अनुसार महिला को पहले उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी। डॉक्टरों से उसका इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। बाद में अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टरों ने किडनी डैमेज होने की बात बताई। रविवार को महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा, ताकि मौत का कारण पता चल सके। अब तक भागीरथपुरा में दूषित पानी से 19 मौतें हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं व एक नवजात बच्चा भी है।
 

45 मरीज अभी भी हैं भर्ती

भागीरथपुरा में अब तक 400 से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में उपचार किया है। इसके अलावा कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में भी भर्ती होकर इलाज कराया है। अभी भी अस्पताल में 45 मरीज भर्ती हैं। 11 मरीजों की स्थिति गंभीर है और वे आईसीयू में हैं। तीन मरीजों को किडनी खराब होने की समस्या है। इसके अलावा चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। चारों मरीज ज्यादा उम्र के हैं और वे दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त हैं।

आज कांग्रेस की न्याय यात्रा

कांग्रेस इंदौर में रविवार को न्याय यात्रा निकालेगी। शहर के सभी वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता दूषित पानी से मृत लोगों के लिए न्याय करने और जिम्मेदारों के इस्तीफे की मांग करेंगे। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें