फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: मौसम ने दिखाए अनोखे रंग, बढ़ी सर्दी के बीच बारिश और मावठा के आसार

Tue, 14 Jan 2025 08:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला, जहां हल्की बारिश और मावठा गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडक और बढ़ने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, जिससे ठंड के असर में कमी महसूस की गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को 4 डिग्री बढ़कर 23.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3 डिग्री कम) हो गया। रात में भी ठंड का प्रभाव कुछ कम महसूस किया गया।

बुधवार से बदलेगा मौसम

विज्ञापन

आज सुबह हल्के कोहरे के कारण विजिबिलिटी 1100 मीटर रही। ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मावठा गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मकर संक्रांति के आसपास मौसम की ठंडक और बढ़ गई है। अनुमान है कि 15 जनवरी को कोहरे के साथ मावठा गिर सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धामले ने बताया कि 14 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 15 और 16 जनवरी को पूरे प्रदेश में दिखेगा। इसके बाद 17 जनवरी से ठंड में और इजाफा होने की संभावना है।

तेज ठंडी हवाएं चल रही
सोमवार को इंदौर में सुबह से ही तेज ठंड का प्रभाव रहा। दोपहर में बादल छाने के साथ-साथ 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। शाम तक ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहा, जिससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।

सड़क किनारे सोने वालों को सुरक्षित स्थान पहुंचा रहा प्रशासन

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। शीत लहर को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर रात में एसडीएम और तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण किया। फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को रैन बसेरा और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम किया गया। एसडीएम निधि वर्मा ने किला मैदान के फुटपाथ से एक पिता-पुत्र को सुरक्षित आश्रय स्थल तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें