फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः बंगाल की खाड़ी से आ रहा तूफान, देखिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

Tue, 17 Nov 2026 06:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान के असर से 20 नवंबर को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल इंदौर में दिन में गर्मी और रात में ठंड का दौर जारी है।
विज्ञापन
इंदौर का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है और आगामी सप्ताह में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 9 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी, जिसके चलते कई जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि इस चेतावनी से पहले ही कई क्षेत्रों में बादलों का डेरा लगना शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और चक्रवाती तूफान के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में यह बड़ा बदलाव आ रहा है। चक्रवाती तूफान का असर 20 नवंबर को सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के तीव्र होने की संभावना है, जिसके आगे बढ़ने के बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

इंदौर में तापमान के उतार-चढ़ाव का दौर जारी
इंदौर शहर की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शहर में सोमवार को दिन का तापमान 31.4 डिग्री और रविवार रात का तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद मंगलवार को दिन का तापमान 30 डिग्री और सोमवार रात का तापमान 15.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


इंदौर में पिछले 1 सप्ताह से दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है जबकि रात का पारा 15 डिग्री के दायरे में है। स्थिति यह है कि दोपहर के समय तेज गर्मी का अहसास होता है और रात होते ही ठंडक बढ़ जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी आगामी 1 सप्ताह तक मौसम का यही हाल रहेगा। हालांकि अगले सप्ताह तूफान के गुजरने के बाद दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को दिन में भी कड़ाके की ठंडक का अहसास होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें