फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अक्टूबर के अंत में फिर होगी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

Fri, 23 Oct 2026 07:28 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश और आंधी का दौर लगातार जारी है जिससे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच गया है और अक्टूबर के अंत तक ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
इंदौर में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की विदाई के बाद भी मप्र के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है और लगातार बारिश व आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिस्से के विभिन्न जिलों में पिछले 7 दिनों से हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान इंदौर, बड़वानी और धार के साथ-साथ उज्जैन संभाग के देवास में भी पानी गिरा है। खासकर देवास के उदयनगर इलाके में आधा इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। इंदौर में आज दिन का पारा 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। वहीं गुरुवार रात का पारा गिरकर 18.6 पर आ गया जिसमें एक दिन पहले के मुकाबले 2 डिग्री से अधिक की गिरावट देखी गई। बुधवार रात का पारा 21 डिग्री था। 
विज्ञापन


शनिवार को कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी शनिवार के लिए इंदौर संभाग के कई महत्वपूर्ण जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए चेतावनी दी गई है उनमें आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कल से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसका असर 2 से 3 दिनों के बाद पूरे प्रदेश में देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह आंधी और बारिश का दौर मुख्य रूप से एक प्रभावी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बना हुआ है। शुक्रवार के दिन इंदौर में सुबह के समय काफी तेज ठंड महसूस की गई जबकि दोपहर में खिली हुई धूप ने राहत दी। इसके अलावा इंदौर के आसपास के तमाम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे तक लुढ़का
आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज किए जाने की पूरी संभावना है जिससे अधिकतम और न्यूनतम पारे में भारी कमी आएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक और नीचे लुढ़क सकता है। बीते गुरुवार की रात को इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। राज्य के पंचमढ़ी जिले में सबसे कम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बारिश और ठंड का असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में भी बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। इस नए मौसम प्रणाली का मुख्य असर उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में देखने को मिल सकता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान रात के तापमान में तीव्र गिरावट दर्ज होगी जिसका मतलब है कि महीने के आखिरी सप्ताह में बारिश के साथ-साथ ठंड का प्रकोप भी काफी हद तक बढ़ जाएगा।

मानसून की वापसी के बाद भी सक्रिय रहा नया सिस्टम
भले ही मध्य प्रदेश से 3 अक्टूबर को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर विदा हो चुका हो और एक ही दिन में पूरे राज्य से उसकी विदाई हो गई हो, लेकिन नए मौसमी सिस्टम्स के लगातार सक्रिय होने के कारण बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के जिलों में आंधी और बारिश का मिलाजुला असर साफ देखा जा रहा है। पिछले सात दिनों के दौरान कई जिलों में मूसलाधार बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार अक्टूबर के महीने में बारिश, गर्मी और कड़ाके की ठंड का मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है जो इस बार भी पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें