फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: इस बार ठंड की आमद समय पर,फरवरी तक रहेगा शीतऋतु का असर

Sat, 11 Oct 2025 10:38 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शनिवार सुबह आठ बजे तापमान 23 डिग्री रहा।  मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर तक मौसम इसी तरह रहेगा। रात के पारे में उतार-चढ़ाव दर्ज हो सकते है, लेकिन दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
शहर में कोहरा भी छाने लगा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात का पारा लगातार गिर रही है। पिछली बार नंवबर माह तक रात और दिन का पारा सामान्य से अधिक रहा था, लेकिन इस बार ठंड समय पर आई है और फरवरी यानी पांच माह तक शीत ऋतु का असर रहेगा। अभी से शहर में सुबह कोहरा भी छाने लगा है।

 

अब इंदौर से मानसून के विदा होने की मौसम विभाग से भी घोषणा हो चुकी है। दिन में अभी थोड़ी गरमाहट है, लेकिन रात में अब घरों में पंखे, कूलरों की जरुरत नहीं पड़ रही है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

 

शनिवार सुबह आठ बजे तापमान 23 डिग्री रहा।  मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर तक मौसम इसी तरह रहेगा। रात के पारे में उतार-चढ़ाव दर्ज हो सकते है, लेकिन दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। आपको बता दे कि रात का तापमान अक्टूबर माह में सबसे कम 11 अक्टूबर को 15 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2007 में था। यह रिकार्ड आने वाले दिनों में और टूट सकता है। इस बार पहाड़ी इलाकों में भी बारिश अच्छी हुई है और अच्छी बर्फबारी होगी। उसके बाद शहर में बर्फिली हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें