फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, सोमवार को फिर उछला पारा

Mon, 30 Dec 2024 08:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है।
विज्ञापन
INDORE WEATHER - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पिछले 24 घंटों से चल रही तेज सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 30 दिसंबर को दिन का पारा 27.3 दर्ज किया गया जो इससे पहले 6 डिग्री कम होकर 21.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं रविवार रात का तापमान 2 डिग्री कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भले ही कोल्ड डे घोषित नहीं किया गया, लेकिन दिनभर ठंड का असर महसूस किया गया। सोमवार सुबह से भी ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे कंपकंपी का माहौल बना हुआ है।

विजिबिलिटी कम हुई, कोहरा जमा हुआ

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साल की आखिरी रात को तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वर्तमान में बने सिस्टम के अनुसार, मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे बर्फीली हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन का माहौल बन जाएगा। इंदौर में रविवार से बारिश बंद हो गई है और मौसम साफ हो गया है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी 1100 मीटर रही, हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा थी और बादल भी छाए हुए थे, जिससे ठंड का असर बढ़ गया।

शीतलहर का प्रभाव रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआती दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद इंदौर और आसपास के हिस्सों में भी इसका असर दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें