फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: गर्मी के बीच राहत! इंदौर में आंधी-बारिश से मौसम ने ली करवट, अगले कुछ दिन भी सुहावने

Thu, 22 May 2025 02:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather: इंदौर में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है, वहीं मई का महीना इस बार रिकॉर्ड तौर पर सबसे ठंडा रह सकता है।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

इंदौर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते शहर में तेज हवाएं चलने लगीं। कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी शहर में इसी तरह के मौसम की संभावना जताई गई है। इंदौर एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था, जबकि मंगलवार को यह 34.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था।

प्रदेशभर में अलर्ट, इंदौर-भोपाल समेत 35 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में लू की चेतावनी दी है, वहीं इंदौर, भोपाल समेत 35 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री था, वहीं मंगलवार से बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी के बजाय अधिकतर लोग उमस से परेशान नजर आ रहे हैं। बुधवार को हवाओं की दिशा पश्चिमी रही और उनकी रफ्तार अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्यप्रदेश के ऊपर एक ट्रफ लाइन गुजर रही है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की सक्रियता के कारण आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई है। आने वाले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

मई बना सबसे ठंडा महीना, गर्मी से राहत की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल मई का महीना बीते कई वर्षों की तुलना में सबसे ठंडा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार तीखी गर्मी पड़ने की संभावना बहुत कम है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश मई और जून की शुरुआत को आरामदायक बना सकते हैं। आमतौर पर मई महीने में गर्म हवाएं और लू के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, लेकिन इस बार मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। इस महीने की शुरुआत के केवल तीन दिन ही ऐसे रहे जब अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच था, बाकी दिन तापमान 38 डिग्री से नीचे रहा।

अब तक 6.25 इंच बारिश, आंधी की रफ्तार पहुंची 121 किमी प्रति घंटा

विज्ञापन

मई में इंदौर में अब तक करीब 6.25 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 मई 1994 को यहां पारा 46 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि इस साल इतनी गर्मी नहीं पड़ी। पिछले कुछ वर्षों में भी मई के महीने में बारिश होती रही है। 2023 में पूरे मई में 3 इंच बारिश दर्ज की गई थी। 2014 से 2023 के बीच नौ बार मई में बारिश हो चुकी है। 2024 में भी तापमान एक बार 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन बाद में बारिश और आंधी के चलते तापमान में गिरावट आई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें