फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore weather: इंदौर में देर रात धुआंधार बारिश, कई निचले इलाकों में पानी भरा, बिजली गुल

Sat, 04 Oct 2025 02:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहरवासियों ने पूरे मानसून सीजन में इस तरह की बारिश नहीं देखी, जैसी शनिवार रात को हुई। रात 12 बजे से एक जैसी तेज बारिश होना शुरू हुई। आधे घंटे बाद बारिश रुकी, लेकिन फिर एक बजे के बाद फिर तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रात दो बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
इंदौर में तेज बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून  जाते-जाते इंदौर से झमाझम विदाई ले रहा है। शुक्रवार देर रात शहर में तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो दो बजे तक जारी रहा। इससे शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। इसके अलावा तारों पर पेड की टहनियां गिरने से कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। इससे भी लोग परेशान होते रहे।

 

शहरवासियों ने पूरे मानसून सीजन में इस तरह की बारिश नहीं देखी, जैसी शनिवार रात को हुई। रात 12 बजे से एक जैसी तेज बारिश होना शुरू हुई। आधे घंटे बाद बारिश रुकी, लेकिन फिर एक बजे के बाद फिर तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रात दो बजे तक जारी रहा। बारिश के दूसरे दौर में शहर में जलजमाव शुरू हो गया। शहर में रात में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई। 

 

तेज बारिश के बाद नगर निगम कंट्रोल रुम के फोन घनघनाने लगे और बस्तियों में पानी भरने की सूचनाएं आने लगी। इंदौर के व्यंकटेश नगर, सुदामा नगर, माणिकबाग रोड, मच्छीबाजार, स्कीम-136 के राॅबर्ड चौराहा, बीआरटीएस, पलासिया चौराहा सहित कई इलाकों में पानी भर गया।

विज्ञापन



तेज बारिश के कारण घरों में सो रहे कई लोग जाग गए। बारिश का दौर रात दो बजे के बाद भी रुक-रुक कर जारी रहा। बारिश के कारण इंदौर के राजेंद्र नगर, वीआईपी परस्पर नगर, बाणगंगा, गौरी नगर सहित कई बिजली गुल हो गई। तेज बारिश के कारण अमले को भी बिजली सप्लाई बहाल करने में परेशानी आई। शहर के तालाब भी लगभग लबालब हो चुके है। इस कारण नालों का जलस्तर भी रात को तेजी से बढ़ गयाा था।  

20 से ज्यादा जिलों में बारिश

इंदौर के अलावा प्रदेश के 20 जिलों में शुक्रवार रात को तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। इंदौर संभाग के कई जिलों में पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में चक्रवात सक्रिय हो गया। मध्य प्रदेश के उपरी हिस्से में एक चक्रवात सक्रिय है। इस कारण तेज बारिश हो रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार तक बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें